बंगलादेश में इतिहास करवट ले रहा है। जमाते-इस्लामी ने हिन्दू दमन का जो बर्बर चक्र शुरू किया था उसके विरुद्ध बंगभूमि में आया उबाल अब चरम पर पहुंच गया है। उधर बौखलाए जमातियों ने ढाका, चटगांव, खुलना जैसे शहरों में आगजनी और हत्याओं का दौर चलाया हुआ है। इस हिंसा में अल्पसंख्यकों और उदारवादियों की हत्या का आंकड़ा सौ को छू रहा है। जमाते इस्लामी को पोसने वालीं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने पैंतरा बदलते हुए हिन्दुओं के दमन पर 'दु:ख' जताया और जांच की मांग की। उम्मीद है इस भीषण मंथन से कुछ सुभीता निकलेगा। यहां हम बंगलादेश में पिछले एक महीने से ज्यादा से चल रहे जनांदोलन की एक झलक पेश कर रहे हैं।