विविध
|
हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में गत 14-20 अगस्त तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में जन-जागरण यात्रा (प्राचीन भारत संकल्प यात्रा) निकाली गई, जिसमें तीस स्थानों पर सभा व गोष्ठियां की गर्इं#ं तथा रोड शो के माध्यम से पत्रक वितरित कर लाखों लोगों तक संदेश पहुंचाया। मंच के प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रवेन्द्र सिंह शेखावत, संगठन मंत्री श्री हितेश कुमार ने बताया कि यात्रा की शुरुआत 14 अगस्त को नोएडा से हुई। यहां लोगों को संबोधित करते हुए रा.स्व.संघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के क्षेत्र प्रचारक श्री शिव प्रकाश ने कहा कि हिन्दू भाव कमजोर होने के कारण भारतवर्ष सिकुड़ा और बंटा। 1947 के बंटवारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विभाजन भारत की नियति नहीं था। पाकिस्तान ऐसा असत्य है जिसने अखण्ड भारत के सनातन सत्य को ढंक लिया है। किन्तु समाज अपनी उदासीनता के चलते स्वयं पर हो रहे आक्रमणों का सफल प्रतिकार नहीं कर पाता। व्साम्प्रदायिक व लक्षित हिंसा प्रतिरोध विधेयकव् के संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस विधेयक का सम्पूर्ण समाज को मुखर होकर विरोध करना चाहिए, वरना यह देश विभाजन की भूमिका फिर से तैयार कर सकता है।
15 अगस्त की रात गाजियाबाद में यात्रा के स्वागत में हुआ कवि सम्मेलन बेहद उल्लेखनीय रहा। गजेन्द्र सोलंकी, अर्जुन सिसोदिया, कृष्ण मित्र, हरिओम पंवार, श्रीकृष्ण और वागीश दिनकर आदि की ओजस्वी कविताओं ने पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया।
लोनी, पिलखुवा, हापुड़, गढ़ मुक्तेश्वर, मेरठ, बागपत, शामली आदि स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ और हर जगह जनसभाएं हुर्इं। जनसभाओं को पाचजन्य के सम्पादक श्री बल्देव भाई शर्मा, महामंडलेश्वर भैयादास, स्वामी विवेकानंद सरस्वती आदि ने संबोधित किया।











