सोशल मीडिया पर आजकल लगातार लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन महीने का मोबाइल रिचार्ज फ्री कर दिया है। हालांकि, पीआईबी के फैक्ट चेक में ये खबर पूरी तरह से फेक निकली है।
#Facebook हैंडल 'yojana alert 17' द्वारा एक वीडियो साझा कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री @narendramodi ने सभी देशवासियों को तीन महीने का मुफ्त रिचार्ज दिए जाने की घोषणा की है।#PIBFactCheck
❌ यह दावा #फर्जी है।
✅ प्रधानमंत्री द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
⚠️… pic.twitter.com/m1I5FenEX6
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 18, 2026
क्या है वायरल दावे का सच?
मामला कुछ यूं है कि फेसबुक पर ‘yojana alert 17’ नामक एक पेज द्वारा यह वीडियो शेयर किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री का एक एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री को लाल किले की प्राचीर से यह कहते दिखाया गया है कि 18 अगस्त से सभी कंपनियों का रिचार्ज तीन माह के लिए मुफ्त होगा।
जब सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस दावे की जांच की और इसे पूरी तरह फर्जी पाया है। पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री की ओर से मुफ्त मोबाइल रिचार्ज देने का ऐसा कोई फैसला या घोषणा नहीं की गई हैं।
इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों से इस तरह के किसी भी लालच वाले विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील की है।

















