सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश में 60 किलोमीटर अंदर तक घुस आई है और कब्जा जमा रही है। वीडियो में एक शख्स सेल्फी कैमरे से रिकॉर्डिंग कर रहा है। थोड़ी दूरी पर कुछ सैनिक आमने-सामने खड़े होकर बहस करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “अरुणाचल प्रदेश में चीन वाले 60KM अंदर भारत में घुस कर कब्जा कर रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बनाया जा रहा है। कहां गए देश के प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह जी।”
⚠️ Fake News Alert!
🚨Several social media accounts are circulating videos falsely claiming that the Chinese Army has entered 60 km inside India. #PIBFactCheck:
❌ This claim is #Fake.
✅ The videos being circulated are unrelated and not from the India-China border.
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 7, 2026
पृष्ठभूमि में क्या चल रहा था
इससे कुछ समय पहले भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 महत्वपूर्ण स्थानों को भारतीय नामों के साथ आधिकारिक नक्शे पर दर्ज किया था। चीन की तरफ से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आई थी। इसी बीच यह वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो की असलियत क्या है
PIB फैक्ट चेक की जांच में पाया गया है कि यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश का नहीं है। यह भारत-बांग्लादेश सीमा का है। इसमें भारत की BSF और बांग्लादेश की फोर्स BGB के बीच हुई कहासुनी दिखाई गई है। वीडियो में लोग बांग्ला में बात करते सुनाई देते हैं। इससे भी अंदाजा लगता है कि जगह बांग्लादेश बॉर्डर के पास की है।
कैसे पता चली सच्चाई
वीडियो के अलग-अलग फ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर एक मिलता-जुलता वीडियो बांग्लादेशी न्यूज चैनल यमुना टीवी के फेसबुक पेज पर मिला। उसे 20 जून को पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा था कि घटना बांग्लादेश के चंपईनवाबगंज सीमा की है। वहां भारतीय BSF और बांग्लादेश की BGB आमने-सामने आ गई थीं।
यमुना टीवी के वीडियो में भी वही गुलाबी शर्ट वाला शख्स दिखता है जो वायरल क्लिप में है। हाथ में डंडा लिए एक और व्यक्ति दोनों वीडियो में नजर आता है।

















