जयपुर में ‘पाञ्चजन्य सुशासन संवाद’ का आयोजन 13 अगस्त 2026 को किया जा रहा है। इस विशेष संवाद में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सुशासन संवाद में आचार्य मिथिलेशनंदनीशरण जी, श्री मुकुल कानिटकर और शिक्षाविद् श्री अवध ओझा जैसे विशिष्ट अतिथि प्रशासन, सुशासन और राजस्थान के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम स्थल हयात रेजेंसी, इस्कॉन रोड मानसरोवर में (Hyatt Regency, ISKCON Road, Mansarovar, Jaipur) है। सुशासन संवाद का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे से होगा।

















