पश्चिम बंगाल में 2026 में सरकार बदलने का असर जीवन के हर क्षेत्र में स्पष्टता से दिखना शुरू हो गया है। राज्य में भाजपा सरकार बनने के साथ ही जहाँ बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी वापस अपने देश लौटे हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं अब दुर्गा पूजा भी ज्यादा धूमधाम से मनाया जा रहा है और दुर्गा पूजाओं पंडालों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। वर्ष 2025 में जहां 45 हजार पूजाएं आयोजित हुई थीं।
वहीं इस बार सरकार द्वारा 58 हजार पूजा समितियों को सरकारी अनुदान दिया गया है। 2005 के अपेक्षा इस वर्ष 30 प्रतिशत दुर्गा पूजाओं पंडालों की संख्या में वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने मजबूत कदम लेते हुए सुरक्षा और संवेदनशीलता के लिहाज से हमेशा चर्चा में रहने वाले मुर्शिदाबाद जिले में भी इस बार 800 से अधिक नए दुर्गा पूजा पंडालों को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के जीरो-लाइन गांवों का पुनर्वास और सीमा सुरक्षा में बड़ा कदम
सरकारी सुविधाएं और राहत
राज्य सरकार सभी पंजीकृत पूजा समितियों का बिजली खर्च पूरी तरह माफ कर दिया गया है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग की ओर से दिया जाने वाला अनापत्ति प्रमाणपत्र भी निशुल्क प्रदान किया जा रहा है।
सुरक्षा एवं सतर्कता
हाल ही में जिले के दो पंडालों में हुई अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन और पूजा समितियों को त्योहार के दौरान किसी भी असामाजिक साजिश या अव्यवस्था को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिया गया है।












