
ये कॉकरोच अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। य़े बार-बार देश की कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा जंतर-मंतर को प्रदर्शनों के लिए इस्तेमाल करने पर बैन लगाने के बाद भी CJP के कॉकरोच आज फिर वहां पहुंच गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नेताओं को जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया। इनमें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इलाके में विरोध प्रदर्शन या सभा की अनुमति नहीं होने के बावजूद ये नेता वहां पहुंचे थे। इसी वजह से प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया।
कुछ समय पहले सीजेपी के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया था। उसके बाद दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा किया था। जमानत की शर्त यह थी कि वे एक साल तक शांति बनाए रखेंगे और अच्छा आचरण करेंगे। इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये का जमानती बांड भरना पड़ा था।
जमानत की इन शर्तों और जंतर-मंतर पर लागू पाबंदी के बावजूद सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे वहां पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, कोर्ट ने रखी ये शर्त
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस घटना पर एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया। उसने लिखा कि 13 अक्टूबर की सुबह पार्टी के सदस्यों ने तिरंगा लेकर जंतर-मंतर के आसपास के प्रतिबंधित इलाके में जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दीपके के अनुसार आशुतोष रांका, सौरभ दास, अजिंक्य शिंदे और कुछ अन्य कार्यकर्ता हिरासत में हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट के साथ घटना का वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में लोग गेट पर चढ़ते, झंडा लेकर भागते और पुलिस अधिकारियों द्वारा ले जाए जाते दिख रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच यह सब हुआ। पुलिस का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की अनुमति न होने के कारण ही यह कार्रवाई की गई। नेता राष्ट्रीय ध्वज लेकर वहां पहुंचे थे।