भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में 8 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में एक अहम मुलाकात हुई। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी श्रीमती अकी आबे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS) के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले से केशव कुंज स्थित संघ कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान जापान के प्रमुख गैर-सरकारी संगठन निप्पॉन कैगी के चेयरमैन श्री तोमोहिको तानिगुची भी मौजूद रहे। बैठक में दोनों देशों के आपसी संबंधों और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बात की जानकारी आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने सोशल मीडिया पर दी।
भारत-जापान संबंधों और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा
इस मीटिंग में भारत-जापान रिश्तों को मजबूत करने पर अच्छे और ठोस विचारों का आदान-प्रदान हुआ। बातचीत में दोनों देशों की सभ्यताओं के रिश्तों, सांस्कृतिक सहयोग और लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई पहलों पर खास जोर दिया गया। बैठक का उद्देश्य भारत और जापान के बीच आपसी जुड़ाव को और गहरा करने के लिए सहयोग के नए रास्तों की तलाश करना रहा। फाउंडेशन फॉर सोशल कंट्रीब्यूशन की चेयरपर्सन श्रीमती अकी आबे और RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबले ने इन क्षेत्रों में मिलकर काम करने की संभावनाओं पर विचार किया। वहीं, निप्पॉन कैगी के चेयरमैन श्री तोमोहिको तानिगुची भी इस बातचीत का हिस्सा रहे।
Mrs Akie Abe, wife of former Japanese Prime Minister (late) Shinzo Abe, and Sh.Tomohiko Taniguchi, Chairman, Nippon Kaigi met Shri Dattatreya Hosabale, Sarkaryavah (General Secretary) of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS), on Thursday, October 8, 2026, at Keshav Kunj, the RSS… pic.twitter.com/oXFVmCOxeo
— Sunil Ambekar (@SunilAmbekarM) October 10, 2026
श्रीमती अकी आबे और श्री तोमोहिको तानिगुची के बीच एक घंटे से ज़्यादा समय तक बातचीत हुई। इससे भारत और जापान के बीच संबंधों को और गहरा करने में दोनों की दिलचस्पी का पता चलता है। बैठक के दौरान RSS नेतृत्व, फाउंडेशन फॉर सोशल कंट्रीब्यूशन और निप्पॉन कैगी के प्रतिनिधिमंडल ने भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने पर सहमति जताई।

















