
MP Weather Today
नई दिल्ली: मौसम विभाग हर राज्य के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करता है। 2 अक्टूबर के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। 2 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं कि MP से लेकर झारखंड तक देश के 5 राज्यों में कैसे रहेगा 2 अक्टूबर का मौसम?
उत्तर प्रदेश में 2 अक्टूबर का मौसम
उत्तर प्रदेश में 2 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। ऐसे में कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, बहराइच, गोंडा, कानपुर, हरदोई, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, कन्नौज, सीतापुर, फर्रुखाबबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
बिहार में 2 अक्टूबर का मौसम
बिहार में भी 2 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि बिहार के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन कुछे जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और धूप खिली रहेगी। हल्की बारिश भी हो सकती है। पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब में 2 अक्टूबर का मौसम
पंजाब में भी 2 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। हालांकि पंजाब के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई के लिए माहौल पूरी तरह अनुकूल हो रहा है। दिन के वक्त हल्की धूप और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान स्थिर रहेगा। मध्यम बारिश का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर का मौसम
मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, कटनी और पन्ना में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
झारखंड में 2 अक्टूबर का मौसम
झारखंड(2-3 अक्टूबर-तेज बारिश-तूफान की चेतावनी): गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और जमशेदपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।