नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने कैप्टन स्मित मछार की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके असाधारण साहस की प्रशंसा की है.
उल्लेखनीय है कि कैप्टन मछार गत दिवस दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) के विमान में हुई एक गंभीर घटना के बाद से पूरी दुनिया में चर्चा के केंद्र में हैं और एक सच्चे हीरो के रूप में उभरे हैं.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से सुनील आंबेकर ने अपने संदेश में कहा-
“कैप्टन स्मित मच्छार के अद्वितीय साहस को नमन। उनके साहसिक कार्य ने कर्तव्य की सामान्य सीमा से आगे बढ़कर 170 से अधिक लोगों के जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं और उनकी बहादुरी तथा समय पर की गई सूझबूझपूर्ण कार्रवाई के लिए पूरा देश उन पर गर्व करता है। हम उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ”
कैप्टन स्मित मच्छार के अद्वितीय साहस को नमन। उनके साहसिक कार्य ने कर्तव्य की सामान्य सीमा से आगे बढ़कर 170 से अधिक लोगों के जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं और उनकी बहादुरी तथा समय पर की गई सूझबूझपूर्ण कार्रवाई के लिए पूरा देश उन पर… pic.twitter.com/jnUhM6VHZg
— RSS (@RSSorg) October 1, 2026
ओमान के को-पायलट ने किया था हमला, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बता दें कि फ्लाईदुबई की इस उड़ान के दौरान ओमान के रहने वाले एक को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से अचानक हमला कर दिया था और विमान को क्रैश कराने की कुत्सित कोशिश की थी.
घटना के मुख्य बिंदु:
- घटनास्थल: दुबई से तेल अवीव (इजराइल) जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान।
- भारतीय पायलट का अदम्य साहस: घायल अवस्था में भी कैप्टन स्मित मछार ने हमलावर पर काबू पाने और विमान को बचाने में अहम भूमिका निभाई।
- वैश्विक सम्मान: भारत ही नहीं अपितु विश्वभर से कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की जा रही है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना हो रही है।
बता दें कि कैप्टन स्मित मछार के इस पराक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय युवाओं का हौसला और कर्तव्यनिष्ठा हर विपरीत परिस्थिति में मानवता की रक्षा करने में सक्षम है.















