30 सितंबर 2026 को मुंबई के The Taj Mahal Palace, Colaba में आयोजित पाञ्चजन्य के विशेष कार्यक्रम ‘सुशासन संवाद-मुंबई संकल्प’ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों की राहत, प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान और कर्जमाफी को लेकर सरकार की तैयारियों पर बात की। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर केंद्र सरकार को मेमोरेंडम भेजा जाएगा, जिसके बाद प्रक्रिया पूरी होने पर राहत राशि किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।
साथ ही उन्होंने किसानों की कर्जमाफी को लेकर सरकार की प्रक्रिया की भी जानकारी दी
















