मुंबई की बदलेगी तस्वीर! वाटर मेट्रो से मछुआरों के लिए बड़ी योजना तक; पढ़िए नितेश राणे का पूरा इंटरव्यू
October 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत महाराष्ट्र

मुंबई की बदलेगी तस्वीर! वाटर मेट्रो से मछुआरों के लिए बड़ी योजना तक; पढ़िए नितेश राणे का पूरा इंटरव्यू

मुंबई सिर्फ देश की आर्थिक राजधानी नहीं, बल्कि तेजी से बदलते शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और समुद्री कनेक्टिविटी का भी एक बड़ा केंद्र बन रही है। हालांकि, विकास की इस रफ्तार के बीच पारंपरिक मछुआरा और कोली समुदाय की आजीविका, रोजगार और बदलती परिस्थितियों से जुड़ी चुनौतियां भी महत्वपूर्ण हैं।

Written byMahak SinghMahak Singh
Sep 30, 2026, 02:18 pm IST
inमहाराष्ट्र, पाञ्चजन्य इवेंट
पाञ्चजन्य की कंसल्टिंग एडिटर तृप्ति श्रीवास्तव जी और श्री नितेश राणे जी कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र सरकार

पाञ्चजन्य की कंसल्टिंग एडिटर तृप्ति श्रीवास्तव जी और श्री नितेश राणे जी कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र सरकार

मुंबई के ताज होटल में पाञ्चजन्य की ओर से आयोजित ‘सुशासन संवाद- मुंबई संकल्प’ का आयोजन किया गया है। श्री नितेश राणे जी कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र सरकार ने पाञ्चजन्य की कंसल्टिंग एडिटर तृप्ति श्रीवास्तव जी से खास बातचीत की।

इस विशेष संवाद में मुंबई के बदलते कोस्टल लैंडस्केप, कोस्टल रोड और वाटर मेट्रो जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, मुंबई से लेकर कोकण तक समुद्री परिवहन के विस्तार, मछुआरा समुदाय के सामने खड़ी चुनौतियों तथा पारंपरिक मछुआरों की आजीविका को सुरक्षित रखने के लिए सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पेश है इस विशेष बातचीत के प्रमुख अंश-

प्रश्न 1. मुंबई के कोस्टल क्षेत्र और भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर आपकी सरकार की क्या योजना है? आने वाले समय में मुंबई के कोस्टल एरिया की तस्वीर किस तरह बदलने वाली है?

उत्तर: मुंबई का कोस्टल क्षेत्र बहुत लंबा है और इस पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा है। मुंबई में कोस्टल रोड का निर्माण जिस तरह से हो रहा है, वह आने वाले समय में शहर की तस्वीर बदलने वाला है। मैं चाहूंगा कि वर्ष 2028 में पंचजन्य के माध्यम से एक बार फिर इसी तरह का सुशासन संवाद मुंबई में आयोजित किया जाए। उस समय आज जिस तरह आप कोस्टल रोड के माध्यम से यहां पहुंचे हैं, उसी तरह हम उम्मीद करते हैं कि जनवरी 2028 से आप मुंबई वाटर मेट्रो के माध्यम से यहां तक पहुंचेंगे। मुंबई वाटर मेट्रो हमारे मुख्यमंत्री का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिस तरह आज मुंबई में मेट्रो का नेटवर्क लगातार विस्तार कर रहा है, उसी तरह पूरे एमएमआर रीजन को वाटर मेट्रो के माध्यम से जोड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है। भविष्य में नरीमन पॉइंट से बांद्रा और दहिसर जैसे क्षेत्रों तक वाटर मेट्रो के माध्यम से यात्रा संभव हो सकेगी।

इसके अलावा, ताज होटल के सामने रेडियो क्लब जेटी का निर्माण किया जा रहा है, जहां से वाटर टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना है। आज ताज होटल से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक सड़क मार्ग से पहुंचने में काफी समय लगता है। वाटर टैक्सी शुरू होने के बाद यह दूरी लगभग 14 मिनट में तय करने का लक्ष्य है। हमारा उद्देश्य केवल मुंबई या एमएमआर तक सीमित नहीं है। आने वाले समय में मुंबई के पूरे कोस्टल क्षेत्र को वाटर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जोड़ने की योजना है। मुंबई से कोकण, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ तक समुद्री परिवहन को विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज ने समुद्र की ताकत को बहुत पहले समझ लिया था। उन्होंने समुद्री शक्ति का अध्ययन किया और उसका रणनीतिक महत्व समझा। आज उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम समुद्र की इस ताकत का इस्तेमाल विकास और परिवहन के लिए करना चाहते हैं।

प्रश्न 2. कम बारिश के कारण मछुआरा समुदाय के सामने संकट खड़ा हुआ है। सरकार उन्हें तत्काल किस तरह की मदद देने जा रही है?

उत्तर: महाराष्ट्र देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां हमने मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया है। इसलिए किसानों के लिए जो फायदे, पैकेज और निर्णय लिए जाते हैं, उनका लाभ मछुआरों को भी मिल सकता है। अभी महाराष्ट्र में पानी और सूखे की गंभीर समस्या है। हम इस संकट से लोगों को बाहर निकालने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं। मछुआरों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है और उसके आधार पर उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रश्न 3. बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण पारंपरिक कोली और मछुआरा समुदाय को अपनी आजीविका प्रभावित होने की चिंता है। उनके लिए सरकार ने क्या व्यवस्था की है?

उत्तर: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। जब मैंने मत्स्य विभाग का कार्यभार संभाला, उस समय विभाग का बजट लगभग 212 करोड़ रुपये था। आज लगभग डेढ़ वर्ष बाद विभाग का बजट बढ़कर करीब 1,240 करोड़ रुपये हो गया है। मेरा उद्देश्य था कि मछुआरों को सहायता देने के लिए राज्य की अपनी योजना भी होनी चाहिए। इसलिए मार्च के बजट अधिवेशन में हमने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की। इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से उन पारंपरिक मछुआरों की मदद करना है, जिनके पास आधुनिक तकनीक वाली नावें नहीं हैं या जो अभी तक आधुनिक तकनीक से नहीं जुड़ पाए हैं।

हमारा मंत्रालय लगातार मछुआरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी जुटा रहा है। मैं स्वयं महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहा हूं। हाल ही में जालना और छत्रपति संभाजीनगर गया था, इसके बाद अहिल्यानगर का दौरा किया। जिन क्षेत्रों में बांधों और तालाबों पर निर्भर मछुआरे सूखे से प्रभावित हुए हैं, उनकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसके आधार पर मुख्यमंत्री के माध्यम से उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पारंपरिक मछुआरों के सामने रोजगार की समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन रही है। उनके हाथों को काम मिले, इसके लिए सरकार पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है।

Topics: Panchjanya Mumbai SankalpMumbai Coastal DevelopmentMumbai SankalpDevelopment of MumbaiMaharashtra latest newsMaharashtra developmentनितेश राणेnitesh ranePanchjanya Sushasan Samvad Mumbai#panchjanyaNitesh Rane InterviewMaharashtra NewsMumbai Water MetroMaharashtra governmentMumbai Infrastructure
Mahak Singh
Mahak Singh
2022 में ज़ी न्यूज़ से पत्रकारिता की शुरुआत की। उसके बाद न्यूज़ नेशन, दैनिक जागरण और न्यूज़ 24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए पत्रकारिता के विभिन्न आयामों का अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में पाञ्चजन्य में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं। ज़िमा ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से मैने पत्रकारिता की है। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

“आपदा में किसानों को DBT से राहत, 56 लाख किसानों की कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू: देवेंद्र फडणवीस”

रवि किशन
प्रख्यात अभिनेता एवं सांसद, गोरखपुर

रवि किशन की रील्स और मीम्स क्यों होते हैं वायरल? अभिनेता ने खुद खोला राज

महामहिम श्री जिष्णु देव वर्मा जी राज्यपाल, महाराष्ट्र

‘चर्चा, बहस, सहमति और फिर कार्रवाई’, जिष्णु देव वर्मा ने बताया परिवर्तन का रास्ता

श्री आशीष कुमार चौहान प्रबन्ध निदेशक एवं सीईओ- NSE, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी श्रीमती छाया नंजप्पा और वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी

“पैसा आपका है, फैसला भी आपका होना चाहिए”: आशीष चौहान ने बताए शेयर बाजार में निवेश के बड़े मंत्र

‘मुंबई संकल्प’ के मंच से सुनिए पाञ्चजन्य संपादक हितेश शंकर जी का संबोधन

श्री नितेश राणे जी कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र सरकार

‘गरबा में आना है तो हिंदू बन जाओ’, नितेश राणे ने क्यों कही ये बात?

Load More

ताज़ा समाचार

क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। (फोटो- साभार -BCCI )

क्रिकेट में लागू हुए खौफनाक नियम: 1 अक्टूबर से समय बर्बाद करने पर 5 रन की पेनल्टी, टेस्ट में पिंक बॉल का भी प्रयोग!

ICC world cup

ICC CWC 2027 Schedule Out: 2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी, जानें कब भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान!

CPM DYFI Workers Attack RSS Shakha Payyannur Kerala Nithin Siddharth

केरल में CPM गुंडों की दरिंदगी: पय्यानूर में RSS की शाखा पर बोला धावा, मासूम बच्चों की मौजूदगी का भी नहीं रखा लिहाज!

VHP Ashok Singhal Birth Centenary Year Celebration Ranchi Chandrakant Raipat Sachidanand Agarwal Panchjanya

झारखंड में VHP का बड़ा ऐलान: अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी पर वर्षभर मनाएगी उत्सव, 4 अक्टूबर को रांची में भव्य आगाज!

RSS Sunil Ambekar Praises Captain Smit Machhar Flydubai Flight Saved Panchjanya

“पूरे देश को गर्व है”: कैप्टन स्मित मछार के साहस पर बोले संघ प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर- वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं

Smartphone Shastra and Gen Z Indian Youth Analysis Swami Vishalanand Panchjanya

स्मार्टफोन, शास्त्र और संवाद: दिशाहीन विरोध प्रदर्शनों के बीच क्या सोच रहा आज का भारतीय युवा? पढ़ें विशेष विश्लेषण

Mahanadi Water Dispute Meeting Amit Shah Vishnu Deo Sai Mohan Charan Majhi Panchjanya

महानदी जल विवाद सुलझाने में जुटे अमित शाह: छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM संग बैठक, साय बोले- ‘किसी की हार न हो’!

बंगाल के स्कूली पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी शामिल, हटे सिंगूर-कन्याश्री के पाठ!

Rising Crime in Relationships Lack of Values Laxmikanta Chawla Article Panchjanya

परिवार, संस्कार और शिक्षा पर सवाल: रिश्तों में बढ़ती हिंसा और संवेदनहीनता को लेकर उठे गंभीर प्रश्न

Neerja Bhanot and Captain Smit Machhar Bravery Flydubai Flight Saved Panchjanya

नीरजा भनोट से स्मित मच्छार तक: जब भारतीय जांबाजों की वीरता के आगे नतमस्तक हुई दुनिया, बचाया सैकड़ों का जीवन!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies