वाराणसी। यातायात को सुगम बनाने के लिए काशी में सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत कचहरी चौराहे के पास इमरान कादरी के जायका रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण के खिलाफ वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई।
करीब नौ किलोमीटर ज्यादा लंबे कचहरी से संदहा तक बनने वाले फोर लेन प्रोजेक्ट के रास्ते में आ रहे एक रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया गया।
जायका रेस्टोरेंट संचालक इमरान कादरी को पहले से ही नोटिस भी दिया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, रेस्टोरेंट संचालक को निर्माण हटाने के लिए पहले ही नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण और सामान नहीं हटाया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कचहरी से संदहा चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है।
एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक ने बताया कि कार्रवाई के मद्देनजर पुलिस लाइन चौराहा और कचहरी चौराहे पर यातायात डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक को काफी पहले नोटिस दिया गया था।













