दिल्ली

DU चुनाव में फर्जी ID से वोट डालने की कोशिश! छात्रा हिरासत में, ABVP ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान फर्जी ID कार्ड को लेकर एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि LC-1 में इवनिंग शिफ्ट के दौरान एक छात्रा को कथित तौर पर फर्जी ID कार्ड के जरिए वोट डालने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

Published by
Mahak Singh

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान फर्जी ID कार्ड को लेकर एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि LC-1 में इवनिंग शिफ्ट के दौरान एक छात्रा को कथित तौर पर फर्जी ID कार्ड के जरिए वोट डालने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। छात्रा के पास से एक फर्जी ID कार्ड मिलने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में लिया।

ABVP ने की निष्पक्ष जांच की मांग

इस घटना के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से आरोप लगाया गया है कि हिरासत में ली गई छात्रा NSUI से जुड़ी हुई है। संगठन का दावा है कि पूछताछ के दौरान छात्रा ने NSUI द्वारा 100 से अधिक फर्जी ID कार्ड बनाए जाने की बात स्वीकार की।

ABVP ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि अगर फर्जी ID कार्ड तैयार कर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की गई है, तो इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। तस्वीर जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की जांच महत्वपूर्ण है। जांच के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फर्जी ID कार्ड का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और इसमें कितने लोग शामिल थे।

Share

Recent News