
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 16 सितंबर के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है। 16 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। कई सूबे में आकाशीय बिजली और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
देश के 25 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 16 सितंबर को दिल्ली में भी बारिश हो सकती है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, संतकबीर नगर, खेरी, बहराइच, कन्नौज, गोंडा, देवरिया, मिर्जापुर, बांदा, फतेहपुर आजमगढ़, जालौन, झांसी, अंबेदकर नगर, बलिया, सहारनपुर, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह से बिहार में भी 16 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। यहां जहानाबाद, पटना, सिवान, गोपालगंज, गया, पटना, बक्सर, रोहतास, बांका, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बेगूसराय मुंगेर, लखीसराय, और खगड़िया, में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।