भारत

Weather: आज 25 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा-आंध्र में बढ़ेगी टेंशन!

13 सितंबर यानी रविवार को देशभर के 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Published by
Panchjanya

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने रविवार के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। 13 सितंबर यानी रविवार को देशभर के 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 13 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में भारी बारिश बताई गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश और आंधी से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। इन राज्यों में कहीं-कहीं फसलों को भी नुकसान हो सकता है। यहां बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में आज के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

देश के 25 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी आ सकती है।  दिल्ली में भी 13 सितंबर को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

बिहार में भी 13 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, किशनगंज मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

 

Share

Recent News