भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाला देश नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर यानी चिप के डिजाइन, निर्माण और पूरी सप्लाई चेन में अपनी मजबूत जगह बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी बढ़ती ताकत और भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को दुनिया के सामने रखने के लिए SEMICON India 2026 का आयोजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
इस वीडियो में आप जानेंगे—
- SEMICON India 2026 क्या है और भारत के लिए क्यों है खास
- 17 से 19 सितंबर तक होने वाले इस कार्यक्रम में किन देशों और विशेषज्ञों की भागीदारी होगी
- PM मोदी की ग्लोबल CEOs के साथ राउंडटेबल बैठक क्यों महत्वपूर्ण है
- India Semiconductor Mission और Semicon India Programme के तहत भारत ने अब तक कितनी प्रगति की है
- Semicon 1.0 के तहत मंजूर किए गए प्रोजेक्ट्स और उनमें शुरू हुआ कमर्शियल प्रोडक्शन
- Semicon 2.0 का उद्देश्य और भारत के सेमीकंडक्टर विजन की अगली दिशा
- चिप डिजाइन, रिसर्च और इनोवेशन में भारत की तैयारियां
- DLI Scheme के तहत स्टार्टअप्स को मिल रही मदद
- मोबाइल, AI, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और डेटा सेंटर जैसी तकनीकों के लिए सेमीकंडक्टर क्यों जरूरी है















