जयपुर: मौसम विभाग का कहना है कि 10 सितंबर यानी आज राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं बारिश के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।
10 सितंबर को राजसथान के बूंदी, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, टोंक और चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान 55 से लेकर 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ ही 24 अन्य राज्यों में भी 10 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा इससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, असम, नगालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में भी बारिश की संभावना बताई गई है।
दिल्ली में भी 10 सितंबर यानी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में 10 सितंबर-तूफानी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बिहार के पटना, सिवान, सारण, वैशाली, मधुबनी, अररिया, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, भोजपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, औरंगाबाद, सारण, और दरभंगा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।















