नई दिल्ली: देशभर के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी आज के लिए 20 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि 8 सितंबर को मध्य प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और जम्मी-कश्मीर में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और पंजाब के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
UP में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
वहीं उत्तर प्रदेश में भी 8 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। भारी बारिश के साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 8 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में 8 सितंब को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
Weather Update: 12 घंटे के भीतर 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश… मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
वहीं, हिमाचल में 10-12 सितंबर को मौसम विभाग की तरफ से बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, चंबा, सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी हुई है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। जम्मू-कश्मीर में भी 8 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के अनंतनाग, कुपवाड़ा, जम्मू, पुंछ, रियासी, मिरपुर, किश्तवाड़ और बारामूलाा में में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
पश्चिम बंगाल और पंजाब में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
पश्चिम बंगाल में भी 8 सितंबर को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा बर्द्धमान, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर, बीरभूम और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब में भी आज यानी 8 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। यहां के फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
















