प्रयागराज जनपद के करेली थाना अंतर्गत एवं आसपास के इलाकों में पिछले काफी समय से गाय चोरी होने की घटना हो रही थी। इस सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में प्रयागराज जनपद में थानाध्यक्ष करेली थाना अंतर्गत गाय चोरी करने वाले शाकिब कुरैशी को गिरफ्तार किया।
शाकिब के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके कब्जे से चोरी की गयी गाय को बेचने से प्राप्त 8720 रुपये व एक रस्सी बरामद की गई। उसे पकड़ने में अमृत जायसवाल चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक सोनू कुमार, आरक्षी अरविंद कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

















