‘डायसिस ऑफ लखनऊ’ के अंतर्गत संचालित स्कूल की प्रिंसिपल ने आरोप लगाया है कि इस संस्था के चेयरमैन, उसके बेटे और सेक्रेटरी ने नौकरी से निकालने का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। प्रिंसिपल की तहरीर पर बिशप मॉरिस एडगर दान, उसके बेटे एलन दान, सेक्रेटरी राकेश चत्री समेत 4 लोगों के खिलाफ प्रयागराज जनपद के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पीड़िता का कहना है कि लगातार धमकी दी जा रही थी। नौकरी जाने के डर से पीड़िता ने इसके बारे में किसी नहीं बताया था। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना में उसका पूर्व पति भी शामिल है। पीड़िता, मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। लगभग 15 साल पहले बिशप जॉनसन एक्सटेंशन विंग कटरा में पीड़िता ने हेडमिस्ट्रेस के पद पर नौकरी शुरू की थी। स्कूल चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के लखनऊ डायसिस बिशप के द्वारा संचालित है। पीड़िता का 2 वर्ष पहले अपने पति से तलाक हो चुका है।
पीड़िता का कहना है कि वह एक तलाकशुदा महिला हूं। डायसिसयन एजुकेशन बोर्ड की ओर से चल रहे एक स्कूल में प्रिंसिपल है। इस संस्था के सचिव राकेश चत्री, चेयरमैन मॉरिस एडगर दान और उसका बेटा एलन दान उसे एक साल से लगातार परेशान कर रहे हैं।
















