कर्नाटक के बेंगलुरू से दिल को दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां कुछ मुस्लिम अपराधियों ने उधार की वसूली को लेकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आरोपियों ने महिला के कपड़े उतारे, मारपीट की और वीडियो भी बनाया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामला क्या था
पीड़िता ने करीब दो साल पहले रेशमा से एक लाख रुपये उधार लिए थे। पिछले छह महीनों से वह ब्याज नहीं चुका पा रही थी। रेशमा के जरिए वह नसरत को भी जानती थी। नसरत से उसने पचास हजार रुपये उधार लिए थे। वह हर हफ्ते पांच हजार रुपये चुका रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से करीब चार हफ्तों तक पेमेंट नहीं कर सकी। परेशान किए जाने के डर से उसने रेशमा का नंबर ब्लॉक कर दिया और दूसरी जगह चली गई।
नौकरी के बहाने बुलाया गया
नसरत ने महिला को फोन किया। उसने नौकरी और पैसे देने का वादा करके उसे अपने घर बुलाया। जब महिला नसरत के घर पहुंची, तो सुहेल ने उसके साथ बदसलूकी की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके कपड़े उतारे और वीडियो बना लिया। उन्होंने धमकी दी कि वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।
इसे भी पढ़ें: देश की GDP ग्रोथ रेट को झूठा बताने वालों पर PM मोदी का तंज-‘ऐसे लोग नाराज फूफा की तरह’
बंधक बनाकर ले गए
पीड़िता को जबरदस्ती एक ऑटो-रिक्शा में खींच लिया। रेशमा और नसरत उसके बगल में बैठी थीं। सुहेल और दो अन्य लोग भी साथ थे। वे महिला को बेंगलुरु के बाहरी इलाके कुम्बलगोडु के पास एक घर में ले गए और वहां उसे बंधक बना लिया।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की मां ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का पता लगाकर उसे सुरक्षित बचाया। आरोपियों की पहचान नसरत, रेशमा, सुहेल और सैफ के रूप में हुई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।












