नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संघ ने संवेदना जताई है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने संवेदना संदेश में कहा कि बुधवार सुबह नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने रसुवा, धादिंग, नुवाकोट, चितवन और पूर्वी नवलपरासी जिलों को प्रभावित किया है। इस आपदा से इन जिलों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस कठिन घड़ी में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए तैयार है और जरूरतमंदों तक हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास करेगा।
संघ ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव सहायता करें।













