राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत का करीब 15 दिनों का विदेश दौरा अमेरिका से शुरू हो गया है। न्यूयार्क में उनका बड़ा कार्यक्रम है। न्यूयार्क के मेयर और भारत के प्रति दुराग्रह रखने वाले जोहरान ममदानी ने किया है। लेकिन,उन्हें इसका जवाब भी अमेरिका से ही मिला। प्रसिद्ध गायिका मेरी मिलबेन ने ममदानी को सनकी कहा है।
सोशल मीडिया पर मेरी मिलबेन ने लिखा कि ममदानी और ये सभी समाजवादी सनकी लोग मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में होने वाले मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विरोधी हैं। यह बात बिल्कुल साफ़ है। चूंकि ये सनकी लोग समाजवाद की विचारधारा को मानते हैं, इसलिए वे पूंजीवाद को नहीं समझते। एमएसजी समाजवादियों की बकवास का जवाब नहीं देता। वे पूंजीवाद के प्रति जवाबदेह हैं। और इसीलिए यह कार्यक्रम होगा। ममदानी और उनके समाजवादी साथियों को मेरी सलाह है – पूंजीपति बनें, पैसे जुटाएं, MSG किराए पर लें और मोदी-विरोधी अपनी बेवकूफी भरी हरकतों के लिए अपनी रैली आयोजित करें। एक और बात, मुझे रैली का शीर्षक पसंद आया। “एकात्मता” (Oneness)। हम एक परिवार हैं। मुझे उम्मीद है कि इस रैली में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर सार्थक बातचीत होगी।
जोहरान ममदानी ने क्या कहा
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा, मैं इस रैली का समर्थन नहीं करता हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि शहर के प्रशासन के पास किसी निजी कार्यक्रम (Private Event) को रद्द करने का कोई कानूनी अधिकार क्षेत्र है या नहीं। मैं इस शहर के इतिहास में पहला भारतीय-अमेरिकी मेयर हूं और मेरी मां का परिवार आज भी भारत में ही रहता है। भारत का जो स्वरूप मुझे मेरे परिवार द्वारा सिखाया गया और जिससे मैं परिचित होकर बड़ा हुआ हूं, वह एक बहुलवादी समाज और धर्मनिरपेक्ष गणराज्य का है, जो हर नागरिक के समान अधिकारों में विश्वास रखता है।” ममदानी के खिलाफ अमेरिका में ही लोग आगे आए हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जोहरान ममदानी को हिंदुओं से खुलकर नफरत करने वाला व्यक्ति बताया।
भारतीय संस्कृति में रची-बसी मेरी मिलबेन
प्रख्यात अमेरिकी गायिक मेरी मिलबेन भारतीय समुदाय में काफी लोकप्रिय हैं। वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गाया था। इसके अलावा उनका एक वीडियो ओम जय जगदीश हरे पर भी वायरल हुआ था। मिलबेन भारतीय संस्कृति का सम्मान करती हैं।

















