राजस्थान में आयोजित पाञ्चजन्य के सुशासन संवाद के दौरान पाञ्चजन्य की ओर से अदिति मिश्रा ने वहां मौजूद कुछ छात्रों से विशेष बातचीत की। इस खास बातचीत में राजस्थानी वेशभूषा की खासियत और उसकी सांस्कृतिक पहचान को लेकर छात्रों से चर्चा की गई। इसके साथ ही जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन और उसमें Gen-Z द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर भी छात्रों की राय जानी। प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग कितना सही है और कितना गलत? वहीं, झारखंड में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर छात्रों की क्या सोच है? इन सभी मुद्दों पर छात्रों की बेबाक राय और उनके विचार जानने के लिए देखिए पाञ्चजन्य की यह खास बातचीत।

















