हर घर तिरंगा अभियान: राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल
September 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

हर घर तिरंगा अभियान: राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक चल रहा है। 80वीं वर्षगांठ पर तिरंगा फहराएं, सूर्यपथ तिरंगा में हिस्सा लें और वंदे मातरम के 150 वर्ष मनाएं।

Written byअभय कुमारअभय कुमार — edited by कुलदीप सिंह
Aug 14, 2026, 08:34 am IST
inविश्लेषण

देश इस वर्ष 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसी के साथ देश भर में हर घर तिरंगा अभियान भी शुरू हो गया है। इस वर्ष यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस अभियान में भाग लेने की अपील की गई है। प्रधानमंत्री ने 26 जुलाई को मन की बात के 136 वें एपिसोड में कहा कि तिरंगा सिर्फ हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक नहीं है बल्कि यह उन वीरों के त्याग और बलिदान की याद भी दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से इस वर्ष भी पूरे सम्मान और उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है।

15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। यह उन असंख्य वीरों को याद दिलाता है, जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वश्व न्योछावर कर दिया था। मोदी ने आगे कहा कि उन असंख्य वीरों के त्याग और तपस्या की वजह से आज हमारे हाथ में तिरंगा है। इस तिरंगे में हमारे संविधान के आदर्श हैं। विगत वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है। हर घर, हर गली में तिरंगे का उत्सव दिखाई देता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमें हर घर तिरंगा अभियान को पूरे उत्साह के साथ फहराना है। देश भर से लोग इस अभियान में भाग ले रहे हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस बार अभियान देश के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी मनाया जा रहा है।

सीमाओं से बाहर पहुंच रही तिरंगा भावना

हर घर तिरंगा की भावना अब देश की सीमाओं से बाहर भी पहुंच रही है। इसी का एक खास उदाहरण है सूर्यपथ तिरंगा अभियान। सूर्यपथ तिरंगा के तहत दुनिया के अलग-अलग देशों में स्थित भारत के दूतावास, उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके जरिए भारतीय प्रवासियों, भारत के मित्रों और स्थानीय लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा जाएगा। इस पहल में भारत के 54 राजनयिक मिशन और केंद्र हिस्सा ले रहे हैं। 15 अगस्त को यह डिजिटल रिले फिजी से शुरू होगी और सैन फ्रांसिस्को में समाप्त होगी। इसकी खास बात यह है कि यह यात्रा अलग-अलग देशों में होने वाले सूर्योदय के क्रम के साथ आगे बढ़ेगी। यानी तिरंगे की यह डिजिटल यात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ेगी और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों को भारत के स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ेगी।

इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान कई तरह के कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। इनमें तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा सेल्फी स्थल, तिरंगा दौड़ और तिरंगा श्रद्धांजलि जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा तिरंगा और वंदे मातरम प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही वंदे मातरम के इतिहास और उसके महत्व को दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान 2022 में शुरू किया था और इस बार भी 26 जुलाई 2026 को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारतवंशी जो विदेश में रहते हैं उन सबको स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान को फिर से इस बार भी पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ये तिरंगा हमारे संविधान के आदर्शों को संजोए हुए हैं और ये देश को एकजुट करता है। प्रधानमंत्री के आह्वान का निहितार्थ लोगों को याद कराना हैं कि इस बार 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में लोग बढ़-चढ़कर भाग लें।

वंदे मातरम से जोड़ा गया हर घर तिरंगा अभियान

इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है। साथ ही सूर्यपथ तिरंगा के जरिए यह अभियान देश की सीमाओं से बाहर भी पहुंचेगा। देश के हर जिले और ब्लॉक में स्थानीय सांसदों, विधायकों और सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। जिनमें युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सूर्य पथ तिरंगा अभियान से भारत के डायस्पोरा को साथ जोड़ने के डिप्लोमेटिक मिशन के मार्फत अन्य देशों को भी एक संदेश देना है। वर्ष 2022 में इस अभियान के पहले संस्करण में 23 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया गया और करीब 6 करोड़ लोगों ने वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड किया था।

अगले संस्करण वर्ष 2023 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर तिरंगे के साथ 10 करोड़ से अधिक (लगभग 10.16 करोड़) सेल्फियां अपलोड की गई थी। यह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों की भारी भागीदारी को दिखाता है। वर्ष 2024 में तीसरे संस्करण में 9 से 15 अगस्त के बीच 5 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। वहीं वर्ष 2025 में भी अभियान में बड़े स्तर पर लोगों ने हिस्सा लिया और 7 करोड़ 50 लाख से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गई थी। इससे साबित होता है कि देश बड़े पैमाने पर इस अभियान में शामिल हो रहा है।

तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ा

हर घर तिरंगा अभियान के जरिए देश भर में तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना को मजबूत किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ रहे हैं। हर घर तिरंगा सिर्फ तिरंगा फहराने का अभियान नहीं बल्कि आजादी के उन मूल्यों को याद करने का अवसर है जिनके लिए हमारे वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

Topics: वंदे मातरम 150 वर्षहर घर तिरंगा अभियान 202680वीं स्वतंत्रता दिवससूर्यपथ तिरंगाहर घर तिरंगास्वतंत्रता दिवस
अभय कुमार
अभय कुमार
अभय कुमार, सीएसडीएस (CSDS ), इप्सोस (IPSOS) सहित कई रिसर्च और मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। भारतीय राजनीति सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय मामलो से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है और इसके लिए लिखते रहते हैं। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पुस्तक का लोकार्पण करते (बाएं से) श्री राजीव तुली, डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, श्री हितेश शंकर,
श्री अभिजीत जोग और श्री हरि मारुति मिरासदार

‘संघ कार्यकर्ताओं के बलिदान से पूर्वोत्तर में गूंज रही राष्ट्रीयता’

श्री कृष्णगोपाल जी ने दिल्ली में केशवकुंज में फहराया तिरंगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने केशवकुंज में किया ध्वजारोहण

कोलकाता स्थित संघ कार्यालय में तिरंगा फहराते सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले

देश की स्वतंत्रता को सुरक्षित बनाए रखना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी : सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराते सरसंघचालक श्री मोहन भागवत

स्वतंत्रता दिवस: सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, कहा- आजादी की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी

गरीब, किसान, युवा और नारी सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही राज्य सरकार : मोहन यादव

वंदे मातरम

पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’, जानें क्या है खास तैयारी

Load More

ताज़ा समाचार

राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन

“भारतीय उच्च शिक्षा नीति के पुरोधा और निर्भीक राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन “

ए. बालकृष्ण : 3 मई, 1938-27अगस्त, 2026

स्मृतिशेष : ए. बालकृष्ण -समर्पित सेवाव्रती

उत्तराखंड: गो हत्यारों और नशा तस्करों के अवैध मकानों पर धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

फैक्ट चेक: नेपाल बाढ़ के बाद कुरान पढ़ने का वीडियो किया जा रहा वायरल?

Explainer: भारत के लिए क्यों अहम है SCO ?

शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म संसद के मंच पर विराजमान स्वामी विवेकानंद। इसी मंच से उन्होंने पश्चिम को हिंदू धर्म और वेदांत से परिचित कराते हुए अपना पहला भाषण दिया था।

सरसंघचालक श्री मोहन भागवत का विदेश प्रवास : क्षण-विलक्षण

सरसंघचालक मोहन भागवत का लंदन दौरा: खालसा जत्था गुरुद्वारे में मत्था टेका, स्वामी नारायण मंदिर में पूजा

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की अवैध मस्जिद बुलडोजर से ध्वस्त, जिला जज के आदेश के बाद कार्रवाई

Ramdas Athawale on reservation

आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान: जाति व्यवस्था खत्म हो तो लाभ छोड़ने को तैयार

शिक्षक दिवस, 5 सितंबर

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन : राष्ट्र को समर्पित अद्वितीय शिक्षक

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies