Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 14 से 17 अगस्त तक सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
September 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 14 से 17 अगस्त तक सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

उत्तराखंड में अगले चार दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Written byएजेंसीएजेंसी
Aug 13, 2026, 04:09 pm IST
inउत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में अगले चार दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 से 17 अगस्त के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अत्यधिक रहने की भी संभावना जताई गई है।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के साथ राहत और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखने को भी कहा गया है।

14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

आपदा प्रबंधन सचिव ने आम लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने और मौसम की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करने की अपील की है। विशेष रूप से भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका वाले संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों, नदी-नालों और जलधाराओं के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश या अचानक बाढ़ की स्थिति में लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और सक्रिय भूस्खलन वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। बारिश का दौर अति तीव्र से अत्यंत तीव्र रहने की भी संभावना है। इसी तरह चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 15 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। इसी तरह 16 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश का दौर अति तीव्र से अत्यंत तीव्र रहने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट रहेगा।

17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश का दौर अति तीव्र से अत्यंत तीव्र रहने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर आने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने भारी बारिश के दौरान उफनती नदियों, धाराओं और नालों में तैरने अथवा नौका विहार करने से बचने को कहा है।

अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम के दौरान भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव तथा नदियों और नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

बारिश और भूस्खलन से 58 मार्ग बंद

राज्य में मानसून सक्रिय रहने के कारण भारी बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है। बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में कुल 58 मार्ग बंद बताए गए हैं। इनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के आठ मार्ग और 49 अन्य सड़कें शामिल हैं। पिथौरागढ़ सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 17 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा चमोली में 14, बागेश्वर में सात, उत्तरकाशी में छह, रुद्रप्रयाग में पांच, देहरादून और टिहरी में तीन-तीन तथा नैनीताल में दो मार्ग प्रभावित हैं।

हालांकि चारधाम और सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाले कई प्रमुख मार्ग फिलहाल यातायात के लिए खुले हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-134), तवाघाट-गूंजी मार्ग, धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग, मुनस्यारी-मिलम मार्ग तथा जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107बी) पर यातायात सुचारु बताया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में बारिश के दौरान स्थिति बदलने की आशंका बनी हुई है।

अलकनंदा का जलस्तर खतरे के स्तर पर

लगातार बारिश के बीच राज्य की कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग की गुरुवार की सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर 627.00 मीटर दर्ज किया गया। यह इसके चेतावनी स्तर 626 मीटर से ऊपर और खतरे के स्तर 627 मीटर के बराबर है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर 624.70 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका चेतावनी स्तर 623.70 मीटर है। भागीरथी नदी का जलस्तर 1264.12 मीटर रहा, जबकि इसका चेतावनी स्तर 1268.00 मीटर है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर 338.84 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी स्तर 339.50 मीटर है। नदियों और जलधाराओं के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Topics: heavy rain warning in Uttarakhandrain alert in Uttarakhandमौसम विभागmeteorological departmentउत्तराखंड में बारिश का अलर्टUttarakhand weather updateउत्तराखंड में भारी बारिशउत्तराखंड मौसम अपडेट
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Weather Update: 8 सितंबर को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और बंगाल में भारी बारिश, 70KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

उत्तराखंड: बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, चेतावनी निशान के करीब पहुंची गंगा; अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 102 सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर खतरे से नीचे

हरिद्वार: गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान पार, खतरे के निशान से महज 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा

उत्तराखंड में आकस्मिक बाढ़ का खतरा

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे भारी, अचानक आ सकती है बाढ़

Rajasthan Weather: झालावाड़ में 12 इंच बारिश, कई गांव जलमग्न; कोटा में बाढ़ के हालात

Load More

ताज़ा समाचार

विदेशी अंशदान का नियमन : आज के समय की आवश्यकता

विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना : पहले चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

Weather Update: 8 सितंबर को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और बंगाल में भारी बारिश, 70KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

प्रतीकात्मक चित्र

ब्रिटेन: सोशल मीडिया पोस्ट के चलते 5 साल में 60 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार, अभिव्यक्ति की आजादी पर छिड़ी बहस

प्रतीकात्मक तस्वीर

‘हिंदू बहन-बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं जिहादी’, VHP ने गरबा के लिए तय किए दिशा-निर्देश, हिंदू परंपरा का करना होगा पालन

हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

हिमालय दिवस: मुख्यमंत्री धामी की घोषणा- हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

हल्द्वानी : शुद्धिकरण विवाद पर हाईकोर्ट में 2 FIR, सरकार ने दिया जवाब, याचिका निस्तारित

आज का सोना चांदी भाव

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में नरमी, जानें शहर का ताजा भाव

Weather Update: 12 घंटे के भीतर 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश… मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी

8 सितंबर का पंचांग

8 सितंबर पंचांग: भौम प्रदोष पर बन रहे ये खास संयोग, जानें राहुकाल से लेकर शुभ मुहूर्त तक सबकुछ

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies