उत्तराखंड

उत्तराखंड: कब्रिस्तान के पास बनाई अवैध मस्जिद, प्रशासन ने नोटिस के बाद किया ध्वस्त, वक्फ की संपत्ति भी नहीं

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूरी विधिक नियमों के अनुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

मसूरी। प्रशासन ने लंढौर क्षेत्र के अंडाखेत के नीचे बनी अवैध मस्जिद को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि कब्रिस्तान समिति लंढौर को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई।

उन्होंने बताया कि लंढौर कैंट बोर्ड, वन विभाग तथा वक्फ बोर्ड द्वारा इसका निरीक्षण किया गया और उनके द्वारा कहा गया कि यह उनकी संपत्ति नहीं है। वक्फ बोर्ड ने कहा कि यह उनकी भी संपत्ति नहीं है। यह संपत्ति नगर पालिका सीमा में स्थित है और यह पालिका/सरकार की संपत्ति है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूरी विधिक नियमों के अनुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाही की गई है। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय का कहना है कि 200 सालों से संपत्ति पर उनका कब्जा है, इसके समीप ही कब्रिस्तान है।

 

 

Share

Recent News