
पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहा प्रदर्शन
नई दिल्ली। पेपर लीक के मामलों को लेकर विवादों में आई उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा संचालन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 47 अधिकारियों को नौकरी से हटाया है।
सूत्रों के मुताबिक परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार लाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 47 अधिकारियों को उनकी सेवा से हटा दिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सुधार के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे। यह एनटीए में किए जा रहे व्यापक बदलावों का हिस्सा है।