प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 58वें अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है। यह भारत का इस प्रतियोगिता में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
India’s Yuva Shakti continues to make a mark globally!
Congratulations to our team of Debadatta Priyadarshi, Harshit Singhal, Kabeer Chhillar and Sandeep Kuchi for winning Gold Medals at the 58th International Chemistry Olympiad. This was India’s best performance at this… pic.twitter.com/aTbQP4z1cT
— Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2026
कौन हैं ये छात्र?
टीम में शामिल चार छात्र हैं – देबदत्ता प्रियदर्शी, हर्षित सिंघल, कबीर छिल्लर और संदीप कुची। इन चारों ने केमिस्ट्री ओलंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल किए।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि इन छात्रों की मेहनत, लगन और विज्ञान के प्रति जुनून ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने लिखा कि भारत की युवा शक्ति लगातार वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ रही है। यह उपलब्धि आने वाले कई युवाओं को रसायन विज्ञान पढ़ने और उसमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि 58वें इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी टीम को बधाई। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।











