खाड़ी संकट के कारण होर्मुज स्ट्रेट एक बार फिर से बंद होने से तेल की कीमतों में उछाल आ गया है। इस बीच तेल सप्लाई के लिए विकल्प ढूंढे जा रहे हैं। इसी क्रम में ईराक और सीरिया ने क्रूड ऑयल पाइपलाइन को फिर से बनाने का ऐलान कर दिया है। दोनों देशों के इस फैसले का अमेरिकी विदेश विभाग ने इसका स्वागत किया है। अमेरिका इसे क्षेत्र के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मानता है और एक अमेरिकी नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय कंसोर्टियम को तकनीकी और फाइनेंशियल काम के लिए समर्थन दे रहा है।
पाइपलाइन की क्षमता और फायदा
यह पाइपलाइन शुरू में रोजाना 20 लाख बैरल क्रूड ऑयल इराक से भूमध्य सागर के एक्सपोर्ट मार्केट तक ले जा सकेगी। अमेरिकी विभाग ने इसे बगदाद और दमिश्क के बीच संबंधों के लिए भी एक बड़ा कदम बताया। अमेरिका के टर्की में राजदूत और सीरिया-इराक के लिए स्पेशल एनवॉय टॉम बैरक ने कहा कि इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी के अल्टरनेटिव एक्सपोर्ट कॉरिडोर विकसित करने के प्लान सीरिया, जॉर्डन, टर्की, लेबनान और मिस्र जैसे देशों के व्यापक प्रयासों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से इराक के लिए होर्मुज दो साल में अनावश्यक हो सकता है।
ईरान के साथ तनाव की वजह
यह नया जोर अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान आया है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया और शिपिंग पर हमले किए, जिससे क्षेत्रीय एक्सपोर्ट प्रभावित हुए और तेल की कीमतें बढ़ गईं। इससे पहले होर्मुज से दुनिया के करीब एक-पांचवें तेल की सप्लाई होती थी। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शेवरॉन लॉस एंजेलिस की TI कैपिटल और कतर की UCC होल्डिंग के साथ मिलकर एक कंसोर्टियम बनाने की बातचीत में आगे बढ़ रहा है। यह नेटवर्क दक्षिणी इराक के ऑयल फील्ड्स को सीरिया के जरिए भूमध्य सागर से जोड़ेगा। इसमें एक लाइन दक्षिणी ईराक से किरकुक की तरफ और दूसरी पश्चिम की ओर सीरिया के बंदरगाह बनियास तक जाएगी।
ईराक की अन्य योजनाएं
ईराक की कैबिनेट ने बसरा से हदीथा होते हुए बनियास या टर्की के सीहान टर्मिनल तक रूट्स की प्रारंभिक स्टडी को मंजूरी दी है। हालांकि ये मंजूरियां ईराक के ऑयल मिनिस्ट्री के लिए कोई बाध्यकारी वित्तीय या कॉन्ट्रैक्ट वाली जिम्मेदारी नहीं बनातीं। अमेरिकी रिप्रेजेंटेटिव जो विल्सन (रिपब्लिकन, साउथ कैरोलाइना) ने बैरक के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीरिया और टर्की के जरिए पाइपलाइंस ईरान के होर्मुज वाले कार्यों से प्रभावित एक्सपोर्ट क्षमता को रिप्लेस करने में मदद कर सकती हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि व्यापक नेटवर्क आखिरकार 25 लाख बैरल प्रति दिन तक भूमध्य या टर्की पहुंचा सकता है और बगदाद की तेहरान पर निर्भरता कम करेगा।
तेल की कीमतों पर असर
लड़ाई के बीच तेल की कीमतें बढ़ी हैं। ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 88 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर था। ये रूट्स अभी फिजिबिलिटी स्टडीज पर निर्भर हैं। इन्हें शुरू होने से पहले फाइनेंसिंग, कंस्ट्रक्शन और सिक्योरिटी की बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
















