देहरादून: कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का देहरादून दौरा एक बार फिर से सुर्खियों में रहा। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से ज्यादा अधेड़ गूँज ज्यादा सुनाई दी। मंच पर उत्तराखंड के छात्राओं के साथ बिहार के एक अधेड़ को परीक्षार्थी बना कर क्यों खड़ा कर बुलवाया गया ये बात किसी को भी हजम नहीं हुई।
एक समय ऐसा भी आया कि उत्तराखंड कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई की छात्राओं से राहुल ने कहा कि वो अपनी राज्य सरकार के बारे में कुछ कहे तो वो एक दूसरे का मुंह देखने लगी इसी दौरान बिहारी युवक ने माइक अपने हाथ में लेकर राहुल गांधी की प्रशंसा में पुल बांध दिए।
राहुल गांधी ने कांग्रेस सरकार के ही घोटालों का कर दिया जिक्र
राहुल गांधी ने परीक्षा भर्ती घोटाले भाषण में उत्तराखंड के पटवारी और दारोगा घोटाले का जिक्र किया जिसके बाद वो सोशल मीडिया में ट्रोल हो गए दरअसल ये दोनों भर्ती घोटाले उनकी कांग्रेस सरकार के समय के थे। करीब एक घंटे के इवेंट में राहुल गांधी युवाओं को क्या बताना चाह रहे थे ये किसी की समझ में नहीं आया। उनके साथ आए इवेंट जौकी भी अपनी बात को साफ तौर पर नहीं रख सके। कांग्रेस ने दावा किया था कि इस कार्यक्रम के लिए ढाई लाख युवाओं ने पंजीकरण करवाया जबकि कार्यक्रम स्थल पर मात्र सात आठ हजार लोग ही पहुंचे इनमें भी ज्यादातर अधेड़ उम्र के थे न कि जेन जी जेनरेशन।
जेन जी तबका पास के ही अल्पसंख्यक विभाग के एक सरकारी कार्यक्रम लोक संवर्धन पर्व में पंजाबी पॉप सिंगर जैस्मीन सैंडलास के कार्यक्रम में झूमता नजर आया।
इसे भी पढ़ें: हरिद्वार कांवड़ यात्रा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में समन्वय बैठक, लिए गए बड़े फैसले
कांग्रेस नेताओं ने कराई फजीहत
राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ रुकी रहे इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने डीजे पर जैस्मीन सैंडलास के गाने मेरे नयन शराबी पर डांस करते नजर आए। इस पर सोशल मीडिया में सुर्खियां मिली कि एक दिन पहले इसी कार्यक्रम की तैयारी करते वक्त एक कांग्रेस नेता की गार्डर गिरने से मौत हो गई थी और कांग्रेस नेता आज ठुमके लगा रहे है।
हरीश रावत को हाशिए पर छोड़ा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देहरादून इवेंट और पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत कहीं नजर नहीं आए,जिसपर कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की चर्चा तो थी ही बीजेपी ने भी चुटकी ली कि हरीश रावत को राहुल गांधी हाशिए में डाल गए।

















