उधम सिंह नगर। काशीपुर में एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर ले जाना भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।
हिंदू युवती के लापता होने के मामले में आरोपी अजमेर से गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, काशीपुर कोतवाली क्षेत्र से 5 जुलाई को एक हिंदू युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने तफ्तीश के दौरान यह कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर युवती तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि युवती और आरोपी, दोनों के पास मोबाइल फोन नहीं थे। पुलिस टीम द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस टीम राजस्थान के अजमेर पहुंची, जहां से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।
युवती के बयानों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू, निवासी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी ने कहा- काउंसिलिंग के बाद युवती परिजनों को सौंपी गई
एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कोतवाली काशीपुर क्षेत्रांतर्गत एक लड़की की गुमशुदगी विगत दिनों दर्ज की गई थी और टीम रवाना की गई थी। टीम के द्वारा गुमशुदा लड़की को बरामद किया गया और काउंसिलिंग के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। जिस युवक के साथ लड़की गई थी, उसे गिरफ्तार किया गया और उसका चालान किया गया।











