
13 जुलाई को 11 बजे रात में रामनगर करजहा से कुशीनगर लेन के पास मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र निवासी खुदनपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ जिसके ऊपर पूर्व से हत्या, हत्या के प्रयास तथा पुलिस हिरासत से फरार होने समेत कुल 10 अभियोग पंजीकृत थे। मुठभेड़ में घायल हो गया था। इस मुठभेड़ में मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु प्राथमिक उपचार केंद्र भेजा गया है। घटना स्थल से एक अदद पिस्टल 32 बोर एक मोटरसाइकिल तथा भारी मात्रा में खोखा कारतूस बरामद हुए। इलाज के लिए मुस्तफिजुल रहमान को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसटीएफ ने बताया कि अभियुक्त रहमान वर्ष 2011 से कई मामलों में फरार चल रहा था। वह 2021 में आजमगढ़ के मेहनगर थाने में दर्ज बसपा नेता कमालू की हत्या के मामले में वांछित था। इसी मुकदमे में है उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनाम घोषित हो जाने के वह गुजरात में जाकर छिपा हुआ था। वर्ष 2024 में रहमान, महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जिले की पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इस मामले में वहां पर भी इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने मौके से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद किया है।
आपराधिक इतिहास मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन नि० खुन्दनपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।
(1)-मु०अ०स०-131/2003 धारा-379 भ०द०वि० थाना मेहनगर जनपद-आजमगढ
(2)-मु0अ0स0-15/2008 धारा-307/323/504/506 भ०द०वि० थाना मेहनगर जनपद-आजमगढ ।
(3)-मु0अ0स0-240/2011 धारा-147/148/149/307/504/506 थाना-मेहनगर जनपद-आजमगढ़ (वर्ष 2011 से फरार) भ०८०वि०
(4)-मु0अ0स0-150/2012
धारा-147/148/149/302/120
बी भ०८०वि० थाना-मेहनगर जनपद-आजमगढ़ (वर्ष 2013 में 82 व 83 सीआरपीसी की कार्यवाही वर्ष 2012 से फरार)
(5)-मु0अ0स0-29/2021 धारा-147/148/149/120 बी/302 भ०द०वि० थाना-मेहनगर जनपद-आजमगढ़ (82 व 83 सीआरपीसी की कार्यवाही वर्ष 2021 से फरार रु0 25000 इनाम घोषित)
(6)-मु0अ0स0-188/2021 धारा-174-ए भ०द०वि० थाना मेहनगर जनपद-आजमगढ।
(7)-मु0अ0स0-214/2021 धारा-506 भ०द०वि० थाना मेहनगर जनपद-आजमगढ़। थाना-मेहनगर
(8)-मु0अ0स0-490/2024 धारा-(3) (5), 351 (3) बी०एन०एस० (9)-मु0अ0स0-464/2024 धारा-262 बी०एन०एस० थाना-नांदगांव खंडेश्वर, जनपद-आजमगढ़।
जनपद-अमरावती ग्रामीण महाराष्ट्र (दिनांक-10-12-2024 पुलिस हिरासत से फरार)
(10)-मु०अ०स०-308/2026 धारा-303 (2) बी०एन०एस० थाना-बिलग्राम जनपद-हरदोई।