नई टिहरी: घनसाली में एक लव जिहाद के मामले को लेकर हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों में गुस्सा है और आज बाजार बंद का आह्वान किया गया है। बताया गया है कि हिंदू लड़की को एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू नाम से सोशल मीडिया पर दोस्ती की फिर उसका शारीरिक शोषण किया।
जानकारी के मुताबिक, बीती मध्य रात्रि को थाना घनसाली के अंतर्गत वार्ड नंबर-4 (नियर कॉन्वेंट स्कूल, ग्राम ज्यूदाणा) में स्थानीय ग्रामीणों (लगभग 25-30 लोग) द्वारा एक स्थानीय नाबालिग युवती (उम्र लगभग 15 वर्ष) के कमरे से एक अन्य समुदाय के युवक, मोहम्मद जसीम अंसारी (निवासी: माजरा, चंडीगढ़) को हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ा गया, आक्रोशित भीड़ ने युवक की पिटाई की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीडिता कक्षा 11वीं की छात्रा है। उक्त युवक और युवती की मुलाकात लगभग 10 माह पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से हुई थी। जनवरी 2026 में आरोपी युवक घनसाली आया था, जिसे युवती ने हिंदू मित्र बताकर अपने घर पर करीब 10-15 दिन रुकवाया था। इसके बाद युवती भी करीब 15-16 दिन चंडीगढ़ और पुनः जून 2026 में 20-22 दिन आरोपी के घर पर रही थी। आरोपी द्वारा युवती को शादी का झांसा दिया गया था।
आरोपी मोहम्मद जसीम अंसारी पुनः दिनांक 04 जुलाई 2026 को घनसाली स्थित युवती के घर आया था। जहां दोनों में विवाद इस लिए हुआ कि युवती को उसके दूसरे धर्म के होने की जानकारी मिल चुकी थी। पीडिता द्वारा थाना घनसाली में लिखित शिकायती पत्र दे दिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ जारी है। इस घटना को लेकर स्थानीय जनता और व्यापार मंडल में आक्रोश व्याप्त हो गया हैं और इस घटना के विरोध में आज बाजार बंद का भी आह्वान किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
पुलिस ने क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।टिहरी की एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस घटना का विरोध कर रहे संगठनों के साथ पुलिस प्रशासन वार्ता कर रहा है । क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स की तैनाती की गई है।
















