एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर जहां देश में अफवाहों का बाजार गर्म है, वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर का भी वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह लोगों से शराब कम पीने की अपील करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि एथेनॉल एक अवशिष्ट उत्पाद है। पेट्रोलियम क्षेत्र में हम इसके उपभोक्ता हैं। पहले शराब कम कीजिए, क्योंकि यह पहले से ही शराब बनाने में चला जाता है। हमने आश्वस्त किया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जाएगा। मणिशंकर अय्यर का यह वीडियो वर्ष 2005 का है और उस समय वह मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री थे।
इस समय देश भर में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर बहस छिड़ी है। किसी ने गाड़ी की टंकी खराब होने का दावा किया है तो कोई कह रहा है कि इसमें चीटियां लग रही हैं। इन सबके बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी बयान आया है। उन्होंने चुनौती दी है कि कोई ऐसी गाड़ी बताएं जो एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की वजह से खराब हुई हो या जंग लगा हो। इस बीच सोशल मीडिया पर मणिशंकर अय्यर का भी वीडियो वायरल हो गया है।
मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा
अय्यर का यह वीडियो संसद का है। अगस्त 2005 का है। इसमें वह कह रहे हैं कि हम वह काम करने जा रहे हैं, जिसकी उपेक्षा राजग सरकार ने की थी। मैंने चीनी मिल कंपनियों से बात की है। हमने आश्वस्त कर दिया है कि पेट्रोल और एथेनॉल का मिश्रण होगा। अगर एथेनॉल की उपलब्धि ज्यादा बढ़ती है तो इसका और उपयोग बढ़ाएंगे। एथेनॉल एक अवशिष्ट उत्पाद है। पेट्रोलियम के क्षेत्र में हम इसके उपभोक्ता हैं। पहले शराब पीना कम कीजिए क्योंकि यह पहले से ही शराब बनाने में चला जाता है।
BJP's Oil Minister:
🗣️"NDA ignored Sugar mills, but we talked with them. I assure the Parliament:
— ETHANOL BLENDING with PETROL will be done.We are a Govt that works."
Some will say he is UPA's Oil Minister and the clip dates back to 2005 🤯 pic.twitter.com/e079FNJoaU
— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) July 7, 2026
गौरतलब है कि एथेनॉल को लेकर देशभर में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिन्हें सरकार ने फर्जी करार दिया है। पेट्रोलियम कंपनियां भी इन तथ्यों को अफवाह करार दे चुकी हैं।
ये भी पढ़ें बस एक गाड़ी दिखाएं जो एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हुई हो, नितिन गडकरी ने दी चुनौती, दावों को बताया फर्जी











