राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ 32 लोगों द्वारा 5 दिन तक हैवानियत करने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
राजस्थान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पनाह देने वाले चार होटलों (होटल खुंगर, जॉय इन, सफायर और होटल ड्रीम) पर बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
इस बीच पुलिस द्वारा आरोपियों को सड़क पर मारते हुए उनका जुलूस निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों का बताया जा रहा है।
एक्स पर कई आधिकारिक अकाउंट ने वीडियो को साझा किया
एक यूजर ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ”इतनी हैवानियत, क्या किसी को भी गलत नहीं लगा, महज 13 साल की बच्ची के साथ 32 लोगों ने 5 दिन हैवानियत की। यह बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है। ऐसी घटनाएं सिर्फ एक परिवार को नहीं बल्कि पूरे समाज को झकझोर देती है।”
इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई आधिकारिक अकाउंट से इस वीडियो को साझा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये राजस्थान की उस भयावह घटना के आरोपी हैं, जिसमें एक रिक्शा चालक ने 13 साल की लड़की को कुछ हजार रुपयों में बेच दिया, फिर उसे 32 दरिंदों के हवाले कर दिया गया, जिन्होंने होटल के कमरों में लगातार 5 दिनों तक उसके साथ हैवानियत की हदों को पार किया।
इसके अलावा कई यूजरों ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए इस मामले की सुनवाई के लिए फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई और सभी आरोपियों ले लिए फांसी की सजा की भी मांग की।
हालांकि, राजस्थान और श्रीगंगानगर पुलिस ने इस वीडियो की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि पुलिस ने एक एक्स पोस्ट कर कहा-
नाबालिग से किया दुर्व्यवहार राजस्थान पुलिस को गवारा नहीं। श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से गैंगरेप के जघन्य मामले में राजस्थान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, ताकि इन अपराधों की पुनरावृत्ति न हो। अपराध को पनाह देने वाले तीन होटलों (होटल खुंगर, जॉय इन और होटल सफायर) पर बुलडोज़र चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। श्री हरि शंकर, पुलिस अधीक्षक, श्री गंगानगर के मार्गदर्शन में तत्परता से कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस ने अब तक इस घिनौने कृत्य में शामिल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और गहनता से जांच जारी है। हमारी बेटियों की तरफ उठने वाली हर बुरी नजर और अपराधियों को पनाह देने वाले ठिकानों का यही अंजाम होगा। राजस्थान पुलिस हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 100/112 व नजदीकी पुलिस थाना पुलिस को दें।”
नाबालिग से किया दुर्व्यवहार राजस्थान पुलिस को गवारा नहीं।
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से गैंगरेप के जघन्य मामले में राजस्थान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, ताकि इन अपराधों की पुनरावृत्ति न हो।
अपराध को पनाह देने वाले तीन होटलों (होटल खुंगर,… pic.twitter.com/ToxMROVYPM
— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) July 2, 2026
दिन-रात कई लोग बच्ची के साथ करते थे दरिंदगी
पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची को सबसे पहले ‘होटल जॉय इन’ ले जाया गया था। इसके बाद अगले कई दिनों तक उसे एक होटल से दूसरे होटल में ले जाया जाता रहा।
शुरुआती जांच में तीन होटलों की जानकारी पुलिस को मिली थी, लेकिन बाद में बीरबल चौक के पास मौजूद ‘ड्रीम’ नाम के चौथे होटल का भी पता चला। पुलिस ने बताया कि एक बाद एक इन सभी होटलों में बच्ची को छिपाकर रखा गया था और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
30 से ज्यादा लोगों के बेचा
होटल मालिकों और मैनेजरों ने पांच दिनों के भीतर उस मासूम बच्ची को 30 से ज्यादा लोगों के बेचा था। बताया जाता है कि दिन के समय भी कई लोग उसके साथ दुष्कर्म करते थे। उसके साथ लगातार गैंगरेप किया गया।
जबरन पिलाई जाती शराब
मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब दरिंदगी के दौरान बच्ची दर्द से तड़पती थी, तब उसे शांत करने और सुलाने के लिए जबरन शराब पिलाई जाती थी और फिर उसके साथ रेप किया जाता था।
होटल मालिकों ने एक दिन में कई लोगों को बच्ची के साथ दरिंदगी करने की छूट दी हुई थी।
















