उत्तराखंड

उत्तराखंड STF ने काशीपुर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर दो हथियार खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

देहरादून: उत्तराखंड STF ने ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर से पलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। एक ही फर्जी लाइसेंस नंबर पर .30 बोर पिस्टल और .315 बोर राइफल समेत 8 जिंदा कारतूस बरामद। अब तक 13 गिरफ्तारियां, 19 अवैध हथियार जब्त।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने एक ही फर्जी लाइसेंस नम्बर पर बने दो कूटरचित लाइसेंस, दो हथियार खरीदने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ कप्तान अजेय सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क की जांच में ऐसा बड़ा खुलासा, जिसकी गंभीरता और व्यापकता ने पूरे प्रकरण को राष्ट्रीय स्तर की जांच का विषय बना दिया है। काशीपुर में एसटीएफ की सटीक एवं प्रभावी दबिश, फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में एक और अभियुक्त अवैध हथियार, कारतूस व फर्जी लाइसेंस समेत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक 13 अभियुक्त गिरफ्तार, 19 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस एवं बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • 1. पलविन्दर सिंह पुत्र स्व0 धर्मसिंह निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 46 वर्ष।
    बरामदगी
  • 01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर)
  • 04 जिंदा कारतूस (.30 बोर)
  • 01 राइफल (.315 बोर)
  • 04 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
Share