साइबर अपराधी लगातार लोगों को ठगने के लिए कुछ न कुछ षड्यंत्र कर रहे हैं। इसी क्रम में बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिख रही थीं, जो लोगों को ₹22,000 निवेश करने पर हर महीने ₹20 लाख से ज्यादा कमाने का वादा कर रही थीं। यह वीडियो आसान कमाई का लालच दे रहा था। लेकिन यह पूरी तरह फर्जी है।
क्या था दावा
वीडियो में मंत्री जी को एक निवेश प्लेटफॉर्म की तारीफ करते देखा जा रहा है। उनमें कहा जा रहा था कि छोटी रकम लगाकर बहुत बड़ी मासिक आय मिलेगी। लोग इस लिंक पर क्लिक करके पैसे जमा करने के लिए प्रोत्साहित किए जा रहे थे। कई लोग इसे असली समझकर शेयर भी कर रहे थे।
⚠️ Do Not Fall for Easy Money!
🚨Fraudsters are running a digitally manipulated video of Union Finance Minister @nsitharaman promoting an investment platform and promising citizens a monthly income of over ₹20,00,000 in return for an initial investment of ₹22,000.… pic.twitter.com/ZcmlKaTbb2
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 2, 2026
तथ्य क्या हैं
पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो AI से बनाया गया डीपफेक है। इसमें मंत्री जी की आवाज और चेहरा डिजिटली बदल दिया गया है। असल में निर्मला सीतारमण ने न तो किसी ऐसे प्लेटफॉर्म को प्रमोट किया है और न ही ऐसी कोई स्कीम की बात कही है। सरकार की तरफ से ऐसी कोई निवेश योजना नहीं चल रही है।
बता दें कि फ्रॉड करने वाले लोग आसानी से पैसे ऐंठने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे सरकारी चेहरों का इस्तेमाल करके भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। इस तरह के वीडियो में अक्सर फेक लिंक दिए जाते हैं, जिन पर क्लिक करने या पैसे ट्रांसफर करने पर लोग ठगे जाते हैं।

















