भारत

आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ का डीपफेक वीडियो वायरल, PIB फैक्ट चेक ने एक्सपोज किया पाकिस्तानी प्रोपगैंडा

PIB फैक्ट चेक ने आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ का वायरल डीपफेक वीडियो फर्जी बताते हुए खुलासा किया। वीडियो में शहीद जवानों की लाश छुपाने का फर्जी दावा किया गया है। जानें पूरी सच्चाई और पाकिस्तानी प्रोपगैंडा की नई चाल।

Published by
कुलदीप सिंह

सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी तत्व लगातार भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर फर्जी खबरें पाकिस्तान समर्थित प्रोपागेंडा अकाउंट्स होते हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नए आर्मी चीफ धीरज सेठ को बलिदान हुए जवानों के शवों को छुपाने की बात कहते हुए दिखाया जा रहा है। PIB फैक्ट चेक ने एक वीडियो के बारे में जानकारी दी है। एजेंसी का कहना है कि असल में ये वीडियो पूरी तरह से AI से बनाया गया डीपफेक है।

क्या दावा किया जा रहा है

वीडियो में जनरल धीरज सेठ को यह कहते दिखाया गया है, “हमारे पिछले मिलिट्री रिजीम ने शहीद जवानों की लाशें छुपाईं, सिर्फ अपना PR अच्छा दिखाने के लिए। उन्होंने राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी को भी अंधेरे में रखा। मैं एक प्रोफेशनल सोल्जर के तौर पर इस बात से बहुत हैरान हूं कि हमारे शहीदों का इस तरह अपमान किया गया है।”

क्या कहता है फैक्ट चेक

PIB फैक्ट चेक की जांच में सामने आया है कि ये वीडियो डिजिटली मैनिपुलेटेड है, AI टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। जनरल धीरज सेठ ने ऐसी कोई स्टेटमेंट कभी नहीं दी। पाकिस्तानी अकाउंट्स इसे जानबूझकर फैला रहे हैं ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके और देश के अंदर गलत जानकारियां फैलें। इसके साथ ही एजेंसी जनरल धीरज सेठ का ओरिजिनल, अनएडिटेड वीडियो का लिंक भी शेयर किया है, जहां जनरल सेठ कुछ और बात कर रहे हैं। उसमें ये वाले शब्द बिल्कुल नहीं हैं।

Share