उत्तरकाशी: उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के विकास खंड नौगांव के अंतर्गत रुद्रेश्वर महाराज 65 गांवों के इष्ट देवता हैं। रुद्रेश्वर महाराज का मेला इन सभी गांवों में मनाया जाता आया है। जिसकी शुरुआत देवराना मंदिर के विशाल मेले के साथ शुरू होती है।
यह भी मान्यता है कि यह मुल्क पूर्व में बाबा बौख नाग महाराज का हुआ करता था जो उस समय के काल खंड में किन्हीं कारणों के बाद यह क्षेत्र रुद्रेश्वर महाराज का है लेकिन आज भी लोगों में बौख नाग महाराज के प्रति भी भारी श्रद्धा रखते हैं। 65 गांव के लोग इन मेलों का सामूहिक रूप से आयोजन करते हैं तथा रुद्रेश्वर महाराज से क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। तियां थान से पौराणिक परंपरा के अनुसार ढोल एवं ग्रामीणों के संघ रुद्रेश्वर महाराज देवराना पहुंचेते हैं। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने इष्ट देव का स्वागत तथा दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
यहां पर विधिविधान के साथ देवता की पूजा अर्चना की जाती है। परंपरा अनुसार, देव के जयकारों के साथ देवता की डोली के साथ सभी लोग तांदी अपने लोकगायन के साथ नृत्य में सराबोर हो जाते हैं। देवता की पूजा के पश्वात यहां पहुंचे सभी मेले में आए सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद देते है। इस मौके पर मेलार्थितांदी एवं हारूल गा कर नृत्य का प्राकृतिक एवं पारंपरिक वेशभूषा के साथ आनंदित हो उठते हैं। देर शाम तक गीतों एवं तांदी नृत्य का कार्यक्रम निरंतर जारी रहता है। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ इस उत्सव में प्रतिदिन यहां देव डोली के दर्शन के लिए उमड़ रही है।











