ब्रिटेन में भारत की आवाज़ को बुलंद करने वाले संगठन Friends of India Society International (FISI) ने अपने 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। लंदन में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में ब्रिटिश सांसदों, हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्यों, शिक्षाविदों और भारतीय मूल के नेताओं ने हिस्सा लिया। पिछले पांच दशकों में FISI ने ब्रिटिश संसद, मीडिया और नीति-निर्माताओं के बीच भारत से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास किया है। संगठन का कहना है कि उसने हमेशा तथ्यों के आधार पर भारत का पक्ष रखा है और भारतीय समुदाय की आवाज़ को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया है।
देखिए यह विशेष रिपोर्ट।

















