आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट इन सीरिया एंड ईराक (आईएसआईएस) पर अमेरिका ने बड़ा हमला किया है। अमेरिकी सेना ने सीरिया में आईएस के एक बड़े नेता अली हुसैन अल उलैवी को हवाई हमले में मार गिराया है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई आतंकवादियों को रोकने के लिए चल रहे अमेरिकी प्रयासों का हिस्सा बताया जा रहा है।
क्या है मामला?
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि 19 जून को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में एक सटीक हवाई हमले में आईएस (इस्लामिक स्टेट) का वरिष्ठ नेता अली हुसैन अल-उलैवी मारा गया। यह हमला तुर्की सीमा के पास दीर हसन गांव के नजदीक हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाया गया। शुरू में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सिर्फ एक व्यक्ति की मौत की खबर दी थी, लेकिन अब CENTCOM ने पुष्टि कर दी है कि लक्ष्य अल-उलैवी था।
इसे भी पढ़ें: ‘यहूदी भी करते हैं आपसे नफरत..’, जब ट्रंप ने गाजा में सीजफायर को लेकर नेतन्याहू को फोन पर लगाई थी फटकार
CENTCOM का बयान
CENTCOM ने कहा कि यह हमला उन आतंकवादियों को रोकने और खत्म करने के लिए किया गया जो अमेरिकियों या अमेरिकी धरती पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने जोर दिया कि CENTCOM और उनके साझेदार आईएस के बचे हुए तत्वों को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि संगठन दोबारा मजबूत न हो सके।
सीरिया में अभी भी सक्रिय है आईएसआईएस
2019 में सीरिया में आईएस की हार के बावजूद उसके कुछ समूह अभी भी सक्रिय हैं। दिसंबर 2024 में बशर अल-असद के पतन के बाद नई सरकार के खिलाफ कई हमलों की जिम्मेदारी इन्होंने ली है। फरवरी 2026 में भी अमेरिका ने आईएस के ठिकानों पर हमले किए थे, जिसमें कई आतंकी मारे या पकड़े गए थे।

















