हल्द्वानी: बीजेपी नेता कमल जोशी “मुनि” के साथ फोन पर जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच करने, धर्म के नाम पर नफरत फैलाने के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने बताया कि आरोपी का नाम रहीम गुल खान है।
एसएसपी के अनुसार 5 जून को कमल जोशी पुत्र अमरनाथ जोशी निवासी गौजाजाली बिचली, पुरानी आईटीआई, हल्द्वानी द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया। तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मु0 एफआईआर संख्या 189/2026 धारा 351(3)/351(4)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि फोन पर मिली धमकी को गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, टेक्निकल वह मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त का महाराष्ट्र का होना प्रकाश में आया जिसका पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र तक पीछा किया गया, आरोपी की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 196/299/302 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। 23 जून को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास वह सटीक सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त को पंतनगर से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान पुत्र नजर खान निवासी हिवारा लोहिला, थाना वासिम ग्रामीण, जिला वासिम, महाराष्ट्र का रहने वाला है।

















