राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में प्रकट किया खेद!
August 9, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

‘कन्फ्यूजन’ या राजनीतिक आरोपों की जल्दबाजी? राहुल गांधी का बयान पर खेद, लेकिन सवाल बरकरार !

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में राहुल गांधी ने लिखित आवेदन देकर पनामा पेपर्स मामले में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम लेने पर खेद प्रकट किया है। जानिए कोर्ट की इस बड़ी सुनवाई की पूरी रिपोर्ट।

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी
Jun 25, 2026, 12:34 am IST
inभारत, मध्य प्रदेश
Rahul Gandhi

राहुल गांधी

‘कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन है, सॉल्यूशन कुछ पता नहीं’ गीत मशहूर फिल्म ‘3 इडियट्स’ का है। यह गाना फिल्म के लोकप्रिय ट्रैक ‘आल इज़ वेल’ का एक हिस्सा है। अब लगता है कि राहुल गांधी के मानहानी मामले में भी ‘आल इज़ वेल’ हो सकता है, क्‍योंकि वे कन्फ्यूजन में वो नाम बोल गए जो नाम उन्‍हें बोलना नहीं था!

दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपने एक पुराने बयान को लेकर कानूनी और राजनीतिक विवाद के केंद्र में हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में उन्होंने स्वीकार किया है कि 2018 की चुनावी सभा में पनामा पेपर्स मामले का उल्लेख करते समय उन्होंने “कन्फ्यूजन” में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान का नाम ले लिया था।

अब इस स्वीकारोक्ति के बाद मामले में समझौते की संभावनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन इस घटनाक्रम ने राहुल गांधी के उन विवादास्पद बयानों की लंबी श्रृंखला को भी फिर चर्चा में ला दिया है, जिन पर समय-समय पर विरोध, कानूनी कार्रवाई और मानहानि के मुकदमे दर्ज होते रहे हैं।

हाईकोर्ट में राहुल गांधी का खेद प्रकट करने वाला आवेदन

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में बुधवार को हुई सुनवाई में राहुल गांधी ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विवादित बयान कार्तिकेय सिंह चौहान के संदर्भ में नहीं था और इसे उसी रूप में देखा जाना चाहिए। राहुल गांधी ने अपने आवेदन में कहा कि चुनावी भाषण के दौरान गलती से कार्तिकेय चौहान का नाम आ गया था। उनका आशय किसी अन्य व्यक्ति का नाम लेने का था।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि विवादित बयान के अगले दिन ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया था कि वे तत्कालीन छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह का नाम लेना चाहते थे, लेकिन भ्रमवश कार्तिकेय चौहान का नाम ले बैठे। मामले की सुनवाई जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ में हुई। अदालत ने शिकायतकर्ता कार्तिकेय चौहान से जवाब मांगा है और कहा है कि उनके पक्ष को सुनने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

क्या था पूरा विवाद?

यह मामला वर्ष 2018 के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के दौरान राहुल गांधी के एक चुनावी भाषण से जुड़ा है। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने एक जनसभा में आरोप लगाया था कि पनामा पेपर्स लीक मामले में कार्तिकेय चौहान का नाम सामने आया है। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पनामा पेपर्स मामले में जेल जाना पड़ा, लेकिन मध्यप्रदेश में कार्रवाई नहीं हुई। इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

कार्तिकेय चौहान ने दावा किया कि उनका नाम पनामा पेपर्स प्रकरण में कभी शामिल नहीं रहा और राहुल गांधी के आरोपों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा तथा सार्वजनिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा।

एमपी-एमएलए कोर्ट से हाईकोर्ट तक मामला

राहुल गांधी के बयान के बाद कार्तिकेय चौहान ने भोपाल की विशेष एमपी-एमएलए न्‍यायालय में मानहानि का परिवाद दायर किया था। शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर ने पैरवी की। प्राथमिक सुनवाई के बाद अदालत ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए समन जारी किया था। इसी समन और निचली अदालत की कार्यवाही को चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

उन्होंने न केवल समन को चुनौती दी बल्कि व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की भी मांग की। अब उनके खेद प्रकट करने वाले आवेदन के बाद मामले में समझौते की संभावना बढ़ती दिखाई दे रही है।

राजनीति में बयान और जवाबदेही का प्रश्न

भारतीय लोकतंत्र में चुनावी भाषण अक्सर तीखे आरोप-प्रत्यारोपों से भरे होते हैं, लेकिन जब किसी व्यक्ति का नाम लेकर भ्रष्टाचार, घोटाले या आपराधिक मामलों से जोड़ने के आरोप लगाए जाते हैं, तब राजनीतिक विमर्श कानूनी दायरे में प्रवेश कर जाता है। राहुल गांधी के इस मामले ने एक बार फिर यह प्रश्न खड़ा किया है कि सार्वजनिक जीवन में बड़े नेताओं के बयान तथ्यों की कसौटी पर कितने खरे होने चाहिए।

राहुल गांधी और विवादित बयानों का पुराना इतिहास

कार्तिकेय चौहान प्रकरण पहला अवसर नहीं है जब राहुल गांधी के किसी बयान पर कानूनी विवाद खड़ा हुआ हो। पिछले एक दशक में उनके कई बयान अदालतों और राजनीतिक विवादों का विषय बने हैं।

‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी और मानहानि मामला

सबसे चर्चित मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिया गया बयान था, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था, “सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?” इस टिप्पणी को लेकर गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया। सूरत की अदालत ने 2023 में राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो वर्ष की सजा सुनाई थी। इसी फैसले के कारण उनकी लोकसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी और उनकी सदस्यता बहाल हो गई।

‘चौकीदार चोर है’ विवाद

राफेल विमान सौदे को लेकर राहुल गांधी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार “चौकीदार चोर है” का नारा दिया था। जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी इस नारे से जोड़कर प्रस्तुत किया गया तो भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने अवमानना याचिका दायर की। बाद में राहुल गांधी ने सर्वोच्च न्यायालय में खेद व्यक्त करते हुए कहा कि चुनावी उत्साह में यह टिप्पणी की गई थी और अदालत का इससे कोई संबंध नहीं था।

वीर सावरकर पर टिप्पणी

राहुल गांधी द्वारा बार-बार की गई वीर सावरकर संबंधी टिप्पणियों पर भी कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए। महाराष्ट्र में विशेष रूप से शिवसेना और अन्य संगठनों ने इन बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। कुछ मामलों में मानहानि संबंधी शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। सावरकर के परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने इन टिप्पणियों को ऐतिहासिक तथ्यों का अपमान बताया।

आरएसएस और राजनीतिक हिंसा पर बयान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर राहुल गांधी के कई बयान विवादों में रहे हैं। उन्होंने एक समय महात्मा गांधी की हत्या और आरएसएस के बीच संबंधों को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर विभिन्न राज्यों में आपराधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं।

चीन, सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बयान

भारत-चीन सीमा विवाद, डोकलाम और लद्दाख जैसे मुद्दों पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर भी भाजपा ने उन पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। कई राष्ट्रवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए और कुछ स्थानों पर शिकायतें भी दर्ज कराई गईं।

क्या इस बार ‘ऑल इज़ वेल’ होगा?

कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में राहुल गांधी द्वारा व्यक्त किया गया खेद इस पूरे विवाद को नया मोड़ देता है। यदि शिकायतकर्ता पक्ष अदालत में नरम रुख अपनाता है तो समझौते की संभावना बन सकती है। लेकिन यह प्रकरण सिर्फ एक कानूनी विवाद नहीं है। यह सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक नेताओं की जवाबदेही, तथ्यों की शुद्धता और चुनावी भाषणों की मर्यादा पर भी महत्वपूर्ण सवाल उठाता है।

राहुल गांधी की स्वीकारोक्ति ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि विवादित बयान में नाम लेने में त्रुटि हुई थी, किंतु इसके साथ ही यह बहस भी तेज हो गई है कि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों की तथ्यात्मक जांच और जिम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण है। अब आने वाले दिनों में हाईकोर्ट का रुख न सिर्फ इस मामले का भविष्य तय करेगा, बल्कि राजनीतिक विमर्श में जवाबदेही की सीमा को लेकर भी एक महत्वपूर्ण संदेश दे सकता है। जैसा कि उम्‍मीद जताई जा रही है।

Topics: शिवराज सिंह चौहान पुत्रपनामा पेपर्स विवाद 2018राहुल गांधी खेद प्रकट आवेदनएमपी हाई कोर्ट सुनवाईMadhya Pradesh Politics BreakingPanchjanya newsRahul Gandhi Defamation Case MP High Courtकार्तिकेय चौहान मानहानि मामला
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Madan Das Devi ABVP RSS Senior Leader Student Activism Legacy Panchjanya

आधुनिक छात्र राजनीति के मौन शिल्पकार : कॉरपोरेट करियर छोड़ ABVP को दिया जीवन, जानिए मदन दास देवी की अनसुनी कहानी!

Bhagwant Mann Seeks Parole For Jagtar Singh Hawara Beant Singh Case Gulab Chand Kataria Panchjanya

पंजाब में सियासत गर्म : CM बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल पर अड़े भगवंत मान, राज्यपाल को लिखी चिट्ठी!

Uttarakhand Teelu Routeli Award Pushkar Singh Dhami Aanganwadi Workers Felicitated Panchjanya

उत्तराखंड: तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति हुई सम्मानित

Punjab Police BSF Fazilka 30 Kg Heroin Seizure Pakistan Drug Module Gaurav Yadav Panchjanya

पाकिस्तान बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: फाजिल्का में 210 करोड़ की 30 किलो हेरोइन संग 2 दबोचे, सीमा पार नशा नेटवर्क का भंडाफोड़!

Varanasi Kashi Sawan Meat Shop Ban Action Nagar Nigam Fine Panchjanya

काशी : सावन में खुली पाई गईं मांस की दुकानें, चार दुकानदारों पर लगाया 35 हजार का जुर्माना

CM Yogi Adityanath Ghazipur Rally Public Meeting Speech Panchjanya

यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर: अब हर महीने स्कूलों में क्लास लेंगे IAS-IPS अफसर, योगी सरकार ने जारी किया फरमान!

Load More

ताज़ा समाचार

पोस्टर का लोकार्पण करते अतिथि

‘सिने टॉकीज 2026’ के पोस्टर का लोकार्पण

Bank Holiday

Bank Holidays: अगस्त में कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: PM किसान योजना का लाभ लेना है तो जान लें ये जरूरी नियम, हर साल मिलते हैं ₹6000

पश्चिम बंगाल सरकार ने 4800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट, बांग्लादेश ने सिर्फ 73 स्वीकारे

आरोपी सलमान खान

सलमान खान ‘सनी सिंह’, बनकर हिंदू महिला से की शादी! फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Canada toranto indian Himanshi Khurana killed by his partner Abdul Gaffoori

टोरंटो में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की उसके ही दोस्त अब्दुल गफूरी ने की हत्या, गिरफ्तार

(Image created by AI)

Today Weather: देश में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश

धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान: Zen Z की ताकत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता, 20 करोड़ युवाओं का संकल्प सबसे बड़ा

हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2025: श्रावण मास में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व सेवा भारती द्वारा शिवभक्तों की सेवा

बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा और PoJK में विरोध प्रदर्शन तेज, शहबाज सरकार का अंत निकट!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies