उधम सिंह नगर। गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊं परिक्षेत्र टीम एवं कोतवाली गदरपुर पुलिस ने कोतवाली गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत गांधी कॉलोनी, गदरपुर में एक वाहन से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया है।
पुलिस टीम द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL 2C AK 8699 की तलाशी ली गई, जिसमें प्रतिबंधित गौमांस पाया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से नईम (पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी अगलगा, थाना स्वार, जनपद रामपुर) और अबरार (पुत्र बाबू खां, निवासी गांधी कॉलोनी, गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर) को गिरफ्तार किया।
दो अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके से उक्त वाहन के अतिरिक्त 03 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। बरामद प्रतिबंधित गौमांस एवं वाहनों को कब्जे में लेकर अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। आईजी नवोदिता कुकरेती ने बताया कि इस मामले में फरार अभियुक्तों की तलाश एवं मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।

















