राष्ट्र चेतना संकल्प सभा : उदयपुर पहुंचे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत
September 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम संघ @100

राष्ट्र चेतना संकल्प सभा : उदयपुर पहुंचे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

प्रताप गौरव केन्द्र के तत्वावधान में वर्ष भर से चल रहे हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह के आयोजनों का समापन भी इस विशाल सभा के साथ होगा।

Written byएजेंसीएजेंसी
Jun 17, 2026, 12:06 am IST
inसंघ @100
श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

उदयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह के तहत उदयपुर में होने जा रही राष्ट्र चेतना संकल्प सभा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार सायंकाल उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पहुंचने पर उनका परम्परानुसार स्वागत किया गया। इससे पूर्व, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर केन्द्र में स्थित 57 फीट ऊंची महाराणा प्रताप की बैठक प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के तत्वावधान में गत एक वर्ष से मनाए जा रहे हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:शती समारोह के तहत विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। सभा बुधवार को महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउंड में सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत सभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। सभा में मेवाड़—वागड़ सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों व अन्य राज्यों से आंगुतक पधारेंगे। सभा में संतों का सान्निध्य भी रहेगा। सभा स्थल पर तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्याम शरण देवाचार्य, सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा का सान्निध्य रहेगा। मुख्य मंच के दोनों ओर अतिरिक्त मंचों पर एक तरफ संत प्रवर व दूसरी ओर अतिविशिष्ट अतिथि बिराजेंगे।

अनुराग सक्सेना ने बताया कि संयोग है कि हर वर्ष 18 जून को हल्दीघाटी विजय दिवस मनाया जाता है। इस बार हल्दीघाटी विजय का 450वां वर्ष है। इससे ठीक एक दिन पहले ही ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया है और महाराणा प्रताप का जन्म इसी तिथि पर हुआ था। प्रताप गौरव केन्द्र के तत्वावधान में वर्ष भर से चल रहे हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह के आयोजनों का समापन भी इस विशाल सभा के साथ होगा।

राष्ट्र प्रथम के संकल्प के धनी थे महाराणा प्रताप: डॉ. देवनानी

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप राष्ट्र प्रथम के संकल्प के धनी थे। यह बात राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर यहां प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में स्थित 57 फीट ऊंची बैठक प्रतिमा के दुग्धाभिषेक समारोह में कही। हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जैसी युगविभूति का चैप्टर उन्होंने पाठ्यक्रम में जोड़ा। मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षार्थ सर्वस्व समर्पण के अनुपम उदाहरण महाराणा प्रताप के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि महाराणा प्रताप के रूप में देश को ऐसा सपूत मिला जिसने विपरीत और विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख अरुण जैन, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमान सिंह राठौड़, क्षेत्र सह कार्यवाह गेंदालाल सैनी आदि अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक सीए महावीर चपलोत ने किया। मंच संचालन डॉ. रमन कुमार सूद ने किया। महाराणा प्रताप की प्रतिमा के दुग्धाभिषेक के दौरान महाराणा प्रताप के जयकारे गूंजे।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के महामंत्री दीपक कुमार शुक्ल ने बताया कि राष्ट्र चेतना संकल्प सभा के निमित्त हल्दीघाटी विजय की गौरव गाथा के 2 लाख पत्रक छपवाए गए। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पत्रक बांटे। पत्रक वितरण उदयपुर जिले सहित बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, सलूम्बर, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, झालावाड़ आदि जिलों में किया गया। साथ ही, मेवाड़-वागड़ की सीमा से सटे गुजरात और मध्यप्रदेश के मंदसौर, साबरकांठा आदि जिलों में भी हल्दीघाटी विजय की गौरवगाथा पत्रक के माध्यम से पहुंची।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह के तहत बुधवार दोपहर 2 बजे बाद अगले 4 दिन तक केंद्र के दर्शन का शुल्क 50 रुपये ही रहेगा। बुधवार को हल्दीघाटी सार्द्ध चतुः शती समारोह के दौरान दोपहर 2 बजे तक गौरव केंद्र के दर्शन नहीं हो सकेंगे, इसके बाद पर्यटक प्रवेश कर पाएंगे। शुल्क में छूट 20 जून तक जारी रहेगी।

महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ रंग—बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। नए रंगरोगन में निखरने के बाद रंग—बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर दमक रहा है।

मंगलवार दोपहर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी अमृता दुहन, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एएसपी उमेश ओझा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सभा स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह के संयोजक सीए महावीर चपलोत ने बताया कि आयोजन के लिए 20 से अधिक समितियों का गठन किया गया। इनमें आवास, यातायात, टेंट निर्माण, मंच सज्जा, पत्रक वितरण, भोजन निर्माण, भोजन वितरण, शीतल पेय, पार्किंग प्रबंधन, स्वागत समिति, सुरक्षा समिति, चिकित्सा, स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़ी समितियां सक्रिय रूप से कार्य में जुटी हैं। हजारों कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। समन्वय के लिए प्रताप गौरव केन्द्र में केन्द्रीय कार्यालय भी स्थापित किया गया है।

समारोह में लगभग 25 से 30 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब दो लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में विशाल एवं सुसज्जित डोम तैयार किया गया है। डोम में अलग-अलग ब्लॉक बनाकर 20 हजार से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए पंखों, मिस्ट सिस्टम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि आगंतुकों को अधिकतम सुविधा मिल सके।

मंच के सामने मिट्टी से कुंभलगढ़, चित्तौड़गढ़ के विजय स्तम्भ और हल्दीघाटी युद्ध का दृश्य उकेरा गया है। साथ ही मेवाड़ की परम्परागत संस्कृति को दर्शाती रंगोली भी सजाई गई है। शहर के चौराहों और सभा स्थल से जुड़े मार्गों को भगवा पताकाओं से सजाया गया है।

हल्दीघाटी की माटी से महाराणा प्रताप और सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत की तस्वीर बनाई जा रही है। यह तस्वीर कलाकार मनोहर कलार्थी बना रहे हैं। हल्दीघाटी की माटी से तस्वीर बनाने का यह अनूठा प्रयोग पहली बार किया जा रहा है।

उदयपुर के बाहर से आ रहे आगंतुकों को लौटते समय भोजन पैकेट प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए 25 हजार से अधिक भोजन पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। भोजन वितरण पार्किंग स्थलों पर किया जाएगा। कार्यक्रम समाप्ति के बाद लौटते समय भोजन पैकेट वाहनों में प्रदान किए जाएंगे।

हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह के तहत महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउंड में सोमवार से शुरू हुई हल्दीघाटी युद्ध विजय प्रदर्शनी जारी है। प्रदर्शनी संयोजक डॉ. रमन कुमार सूद ने बताया कि इस प्रदर्शनी में हल्दीघाटी युद्ध विजय के साथ भारतीय संविधान, पंच परिवर्तन की भी प्रदर्शनी लगाई गई है।

कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध रहेगी। एक एम्बुलेंस भी आयोजन स्थल पर तैनात रहेगी। एमबी हॉस्पिटल से चिकित्सक, छात्र चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ आदि भी रहेंगे। इमरजेंसी में एक विशेष टीम इस दिन सक्रिय रहेगी। हर टीम में एक महिला चिकित्सक भी होगी।

यह प्रयास किया जाएगा कि पूरा आयोजन सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त रहेगा। अतिथियों के लिए पानी की बोतल मिट्टी की उपयोग में ली जाएगी, वहीं कूड़ेदान भी मिट्टी के उपयोग में लिए जाएंगे।

 

Topics: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघसरसंघचालकमोहन भागवतमहाराणा प्रताप जयंतीहल्दीघाटी युद्ध
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

ओडिशा की उड़ान 2.0’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी से बातचीत करते पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर

सुशासन संवाद : ओडिशा की उड़ान 2.0 : ‘अमेरिका में संघ को विरोध से अधिक समर्थन मिला’

Karnataka High court Raises question on Waqf board power

कर्नाटक में संघ के पथ संचलन में भाग लेने वाले शिक्षक के निलंबन पर रोक

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मोहनराव भागवत

सरसंघचालक जी का विदेश प्रवास : बात भारत की

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

संघ का शताब्दी वर्ष और विश्व के लिए भारत का संदेश

शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म संसद के मंच पर विराजमान स्वामी विवेकानंद। इसी मंच से उन्होंने पश्चिम को हिंदू धर्म और वेदांत से परिचित कराते हुए अपना पहला भाषण दिया था।

सरसंघचालक श्री मोहन भागवत का विदेश प्रवास : क्षण-विलक्षण

सरसंघचालक मोहन भागवत का लंदन दौरा: खालसा जत्था गुरुद्वारे में मत्था टेका, स्वामी नारायण मंदिर में पूजा

Load More

ताज़ा समाचार

उज्जैन में विश्व बंधुत्व दिवस पर बोले पराग अभ्यंकर: युवा शक्ति को दिशा देने के लिए संस्कार, विवेक और राष्ट्रबोध जरूरी

badhalganj gorakhpur rss centenary yuva samvad deepak visput address

बड़हलगंज में RSS शताब्दी वर्ष पर युवा संवाद: दीपक विस्पुते जी ने दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ और सामाजिक एकता का मंत्र

गुवाहाटी: प्राग्ज्योतिषपुर विश्वविद्यालय पहुंचे सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, शिक्षा, संस्कृति व मूल्यों पर दिया जोर

ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक जीत: दिल्ली डिक्लेरेशन में पहलगाम हमले की निंदा

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दिल्ली घोषणापत्र जारी : UNSC सुधार, स्थानीय मुद्रा और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समूह के सदस्यों ने साफ कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश : ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, कहा- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पौधरोपण करते ब्रिक्स समूह के सदस्य।

नई दिल्ली घोषणापत्र पर मुहर: ब्रिक्स नेताओं ने खिंचवाई ‘फैमिली फोटो’, फिर एक खास पौधे से दिया दुनिया को बड़ा संदेश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (बाएं)।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक, सीमा सहित कई मुद्दों पर हुई बात

kisan sangh free uniforms notebooks and bags distributed to 7000 flood affected students

असम: शिवसागर में भारतीय किसान संघ की मानवीय पहल, बाढ़ प्रभावित 7,000 छात्रों को दी जा रही नि:शुल्क सहायता!

dr manmohan vaidya addresses-shikshak and taruni samvad in kashi bhu

विविधता का उत्सव मनाना ही भारतीय संस्कृति है: काशी में बोले मनमोहन वैद्य जी- भारत रूपी बगीचे के हम माली नहीं, पौधे हैं

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies