ऋषिकेश: SDRF ने 6 जून से लापता एक युवक का शव बरामद किया है। कौड़ियाला इलाके में ‘रिवेरा रेस्ट्रो’ के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलने पर, SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 5 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त युवक के शव की बरामदगी हुई है। बे हुए व्यक्ति की पहचान आशीष जैन (उम्र 40 वर्ष), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
SDRF और पुलिस के संयुक्त अभियान में शिवपुरी से लापता युवक का शव बरामद
बीते कई दिनों से SDRF द्वारा गंगा नदी के संभावित क्षेत्रों में उपलब्ध सभी सर्चिंग संसाधनों एवं तकनीकों का उपयोग करते हुए लगातार अभियान संचालित किया जाता रहा। विषम परिस्थितियों और नदी के तेज बहाव के बावजूद टीमों द्वारा निरंतर प्रयास जारी रखे गए। अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनाँक 11 जून 2026 को SDRF टीम एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान शिवपुरी क्षेत्र से युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई, जिसके उपरांत आवश्यक पंचनामा एवं अन्य औपचारिक कार्यवाही पूर्ण कर शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि SDRF उत्तराखंड द्वारा क्षेत्र में पूर्व से लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश हेतु भी सर्च अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

















