माओवादी-मुक्त घोषित मलकानगिरि में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
September 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत ओडिशा

माओवादी-मुक्त घोषित मलकानगिरि में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और माओवादी गतिविधियों से जुड़े सामान बरामद किए हैं।

Written byडॉ. समन्वय नंदडॉ. समन्वय नंद — edited by Lalit Fulara
Jun 11, 2026, 02:00 pm IST
inओडिशा

भुवनेश्वर: ओडिशा में माओवाद विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। मलकानगिरि जिले के मथिली थाना क्षेत्र अंतर्गत केरिमिटिया और कटुआपदार के घने जंगलों में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और माओवादी गतिविधियों से जुड़े सामान बरामद किए हैं। यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की सीमा से सटा हुआ है और लंबे समय तक माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है।

खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया अभियान
अधिकारियों के अनुसार यह अभियान हाल ही में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी कैडरों से पूछताछ के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी प्राप्त हुई थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उन वन क्षेत्रों में विशेष तलाशी अभियान शुरू किया, जहां माओवादियों द्वारा हथियारों और रसद सामग्री को छिपाकर रखने की आशंका थी।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों को चिन्हित किया और संयुक्त अभियान की योजना बनाई। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल के कई दुर्गम क्षेत्रों मंि व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया।

बीएसएफ और डीवीएफ की संयुक्त कार्रवाई
यह अभियान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। पिछले कुछ वर्षों से मलकानगिरि और आसपास के क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल के भीतर कई ऐसे स्थानों का पता लगाया, जहां माओवादियों ने हथियारों और विस्फोटकों को गुप्त रूप से छिपाकर रखा था। इन छिपे हुए ठिकानों को व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया था ताकि आवश्यकता पड़ने पर माओवादी कैडर इनका उपयोग कर सकें।

भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री में हथियार, गोला-बारूद, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), टिफिन बम, ग्रेनेड, डेटोनेटर, विभिन्न प्रकार की राइफलें, एके-47 की मैगजीन, लाइट मशीन गन (एलएमजी) के कारतूस तथा अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल हैं। अभियान के दौरान कुल 32 श्रेणियों की माओवादी सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा माओवादी प्रचार साहित्य, संगठनात्मक दस्तावेज और दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह सामग्री भविष्य में बड़े हमलों और विध्वंसक गतिविधियों के लिए एकत्र की गई थी।

एसपी ने बताया बड़ी उपलब्धि
मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल ने जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस अभियान को माओवाद के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी से सुरक्षा बलों ने संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय कर दिया है। इससे न केवल सुरक्षा बलों बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है। पाटिल ने कहा कि यह सुरक्षा बलों की एक बड़ी जीत है। भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए जाने से संभावित नक्सली हमलों और विध्वंसक गतिविधियों को रोका जा सका है। यह कार्रवाई उस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी, जिसे हाल ही में माओवादी-मुक्त घोषित किया गया है।

एओबीएसजेडसी से जुड़ा हो सकता है हथियारों का जखीरा
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बरामद हथियार और विस्फोटक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय समिति (एओबीएसजेडसी) के कैडरों से संबंधित हो सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार यह गुप्त भंडार अभियान के दौरान सुबह करीब 5:30 बजे बरामद किया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का उपयोग ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की त्रि-सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों तथा आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता था।

रणनीतिक ठिकाने के रूप में उपयोग हो रहा था जंगल क्षेत्र
प्रारंभिक जांच से यह भी संकेत मिले हैं कि संबंधित वन क्षेत्र का उपयोग माओवादी लंबे समय से रणनीतिक ठिकाने के रूप में कर रहे थे। घने जंगलों में विभिन्न स्थानों पर हथियारों को छिपाकर रखने से यह स्पष्ट होता है कि संगठन सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के बावजूद अपनी गतिविधियों को जारी रखने की कोशिश कर रहा था।

तलाशी अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमा से लगे वन क्षेत्रों में तलाशी और कॉम्बिंग अभियान अभी भी जारी है। सुरक्षा बल शेष माओवादी कैडरों का पता लगाने तथा ऐसे अन्य गुप्त हथियार भंडारों की खोज के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। गौरतलब है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित मलकानगिरि जिला लंबे समय तक माओवादी हिंसा का केंद्र रहा है। हालांकि हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियों और बड़ी संख्या में माओवादियों के आत्मसमर्पण के कारण इस क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क काफी कमजोर हुआ है। विशेष रूप से एओबीएसजेडसी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सफलता मिल रही है, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

Topics: Maoist Hideout BustedMalkangiri Security OperationNaxal Crackdown OdishaIndian security forcesMaoist Weapons Recoveryanti-Naxal operationMalkangiri District NewsOdisha Maoist NewsNaxalism in OdishaMalkangiri Maoist OperationMaoist Activities OdishaSecurity Forces Success OdishaMaoist-Free MalkangiriArms and Explosives SeizedOdisha Police News
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

माओवादियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों को मिली सफलता

नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता: मलकानगिरि में माओवादियों का विशाल हथियारों का जखीरा बरामद, 21 दिन में 7वीं कार्रवाई

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के निकट मलकानगिरि में फिर मिला बड़ा माओवादी हथियार जखीरा, 8 दिनों में चार गुप्त ठिकानों का खुलासा

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी

घुटने टेक रहे नक्सली! सुकमा में लाखों के इनामी 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 11 क्लेमोर माइन बरामद

Load More

ताज़ा समाचार

president droupadi murmu 72nd national film awards

कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का समर्थन न करें: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

nanda sunanda mahotsav nainital cm dhami 2026

नैनीताल में नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, बोले- ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

nitin nabin saharanpur visit bjp mission 2027

जो यूपी कभी माफिया के लिए बदनाम था, वो आज वैश्विक पहचान बना रहा है : नितिन नबीन

Dehradun Pachhwa Doon Government Land Illegal Religious Structures Encroachment DM Ashish Chauhan Panchjanya

UNGA में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का बेतुका बयान, बोले- ‘अगर हमने न रोका होता, तो न्यूयॉर्क-लंदन में घूमते आतंकी’

Dehradun Pachhwa Doon Government Land Illegal Religious Structures Encroachment DM Ashish Chauhan Panchjanya

उत्तराखंड : सरकारी जमीनों पर कब्जे कर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाह, खामोश रहा प्रशासन

RSS Prabhat Gram Workshop Chittorgarh Sah Sarkaryavah Alok Kumar Panchjanya

“गांवों का विकास और जैविक खेती समय की मांग”: चित्तौड़गढ़ में सह सरकार्यवाह आलोक कुमार जी ने दिया विशेष मंत्र

वारेन में बढ़ रही मुस्लिमों की संख्या

मिशिगन को क्यों डरा रहा Dearborn का जिन्न?

साबरमती संवाद में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर से खेल के आयामों पर पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर बातचीत करते हुए

‘जिससे हारे, उसे गले लगाना ही खेल-धर्म है’

Dehradun MBBS Admission Fake Certificate Fraud SIT Arrests Rupesh Pandit Arvind Kumar Panchjanya

देहरादून MBBS एडमिशन फर्जीवाड़ा: SIT ने 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20-20 लाख में दिलाया दाखिला!

कल का मौसम: 23 सितंबर को 17 राज्यों में भारी बारिश, 70 की रफ्तार से चलेगी हवा; IMD का अलर्ट

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies