भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक देश का नेतृत्व करते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और स्वतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। इस उपलब्धि पर अमेरिका, इटली सहित दुनिया के कई प्रभावशाली नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत, मजबूत होती अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में आई नई मजबूती को पीएम मोदी के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि लगातार तीन बार पूर्ण जनादेश हासिल कर केंद्र की सत्ता में बने रहना भारतीय राजनीति में अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, कूटनीतिक और तकनीकी क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं।
अमेरिकी सांसद जॉन कॉर्निन ने बताया ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व’
प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर अमेरिका के प्रभावशाली रिपब्लिकन सांसद और सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष जॉन कॉर्निन ने विशेष बधाई संदेश जारी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में बधाई। तीन बार लोकतांत्रिक जनादेशों में 1.4 अरब लोगों के भरोसे से उन्होंने 4,399 दिन तक नेतृत्व किया है।’’ कॉर्निन ने कहा, ‘‘25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बदलाव लाने वाला रहा है। अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले कभी इतनी मज़बूत नहीं रही।’’
Congratulations to Prime Minister @narendramodi on becoming India’s longest-serving elected Prime Minister — 4,399 days of leadership earned through the trust of 1.4 billion people across three democratic mandates. From lifting 250 million out of poverty to making India the…
— Senator John Cornyn (@JohnCornyn) June 9, 2026
अमेरिकी राजदूत ने कहा- जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए इसे दशकों की समर्पित जनसेवा का परिणाम बताया।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने की उपलब्धि मोदी के मजबूत नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और देश के विकास के लिए किए गए सतत प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना भी की।
Congratulations to Prime Minister Narendra Modi on becoming India’s longest-serving elected Prime Minister. This achievement is a powerful testament to his decades of dedicated public service and leadership! Wishing him all the best!
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) June 10, 2026
मैरी मिलबेन ने बताया लोकतंत्र का ऐतिहासिक क्षण
अमेरिकी गायिका और भारत समर्थक मैरी मिलबेन ने भी इस अवसर को भारतीय लोकतंत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रिश्तों के महत्वपूर्ण सूत्रधार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ काम करने और बदलते वैश्विक हालात के बावजूद मोदी ने हमेशा संतुलित और सम्मानजनक कूटनीति का परिचय दिया। मिलबेन ने कहा कि हर परिस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता के हितों को सर्वोपरि रखा और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
As the tricolor flag soars proudly across the skies of India, we celebrate a historic, democratic milestone in the journey of a great Nation. Today, I offer my heartfelt congratulations to my friend Prime Minister Narendra Modi on becoming India’s longest-serving Prime Minister.… pic.twitter.com/990DWzNnJq
— Mary Millben (@MaryMillben) June 9, 2026
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने भी दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि की गूंज यूरोप तक भी सुनाई दी। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मेलोनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
उन्होंने कुछ सप्ताह पहले रोम में हुई अपनी द्विपक्षीय मुलाकात को याद करते हुए कहा कि भारत और इटली के बीच शुरू हुई विशेष रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों के नागरिकों के लिए भविष्य में नए अवसरों के द्वार खोलेगी। उनके अनुसार, भारत और इटली का सहयोग केवल वर्तमान तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले वर्षों में आर्थिक, तकनीकी और सामरिक क्षेत्रों में भी नई संभावनाएं पैदा करेगा।
Congratulazioni a @narendramodi che oggi diventa il Primo Ministro eletto più longevo nella storia dell’India.
È stato un piacere ritrovarci a Roma nelle scorse settimane e lanciare assieme un Partenariato Strategico Speciale che guarda al futuro per creare nuove opportunità… pic.twitter.com/hiQICM6eKV
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 10, 2026
मोदी युग में बदली भारत की वैश्विक पहचान
पिछले एक दशक में भारत की वैश्विक स्थिति में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। जी-20 की अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे का विस्तार और आर्थिक विकास दर जैसे कई क्षेत्रों में भारत ने नई पहचान बनाई है। मोदी सरकार के दौरान भारत ने वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। यही वजह है कि दुनिया के कई देशों के नेताओं ने इस उपलब्धि को केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देखा है।
जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी: मोदी
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास वही नेता जीत सकता है जो पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्य भावना के साथ लोगों की सेवा में जुटा रहे। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय देशवासियों को देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ी शक्ति है और वही किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
















